गत दिनों पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ सीमा पर किए गए हमले में आगामी वर्ष में एक सहकारी समिति मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को सरकार की योजना के अनुसार आर्थिक मदद व सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। शहीद हुए जिला पलवल के उपमंडल होडल के लांस नायक शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को गांव नगला मोहम्मदपुर पहुंचे।
स्वर्गीय दिनेश कुमार शर्मा पुंछ सीमा पर लांस नायक के पद पर तैनात थे
उन्होंने शहीद दिनेश कुमार शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीद के परिजनों का ढांढ़स बंधाया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सपूत शहीद दिनेश कुमार शर्मा ने सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय दिनेश कुमार शर्मा पुंछ सीमा पर लांस नायक के पद पर तैनात थे।
शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन
मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को सरकार की योजना के अनुसार आर्थिक मदद व सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दिनेश कुमार शर्मा के गांव मोहम्मदपुर गुलाबद का नाम शहीद दिनेशपुर रखा जाएगा और गांव में डेढ़ एकड़ में पार्क बनाया जाएगा और उस पार्क का नाम शहीद सिंदूर दिनेश कुमार रखा जाएगा और सरकार की तरफ से 4 करोड़ रुपए शहीद परिवार को दिए जाएंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के सरपंच कुमार युगपुरुष के निवास स्थान पर पहुंचकर सरपंच के दादा स्वर्गीय पंडित शीशराम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया।
महिलाओं की 'इन दोनों' मांगों को पूरा करने की घोषणा की
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद वापस मुख्यमंत्री हेलीपैड पर आ रहे थे तो जिले के गांव लूलवाड़ी की दर्जनों महिलाएं रोड पर खड़ी हुई थी और जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोड पर खड़ी महिलाओं को देखा तो मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी से उतरकर महिलाओं से बात की।
गांव लूलवाड़ी की महिलाओं ने मुख्य मंत्री नायब सिंह सेनी से गांव के प्राइमरी स्कूल को आठवीं तक कराने की और गांव में सामुदायिक भवन बनाने की मांग की तो मुख्य मंत्री ने तुरंत प्रभाव से महिलाओं की इन दोनों मांगों को पूरा करने की घोषणा की और मांगों की घोषणा करने के बाद मुख्य मंत्री हैलीपेड पहुंचे और गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। जैसे ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं की दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तो गांव की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग तथा अधिकारी मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश