एसीबी रोहतक द्वारा दिनांक 20.6.2025 को आरोपी शशांक पी.ए. उपायुक्त, सोनीपत को शिकायतकर्ता से 3,50000/-रुपए (तीन लाख पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत राशि लेते कार्यालय उपायुक्त, सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा एसीबी को आरोपी के मकान न. 585, गली न. 6 अशोक बिहार, सोनीपत की तलाशी के दौरान कुल 5,75,000/-रुपए नकद राशि भी बरामद की गई है।
सोनीपत में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत
इस सम्बन्ध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 19 दिनांक 20.6.2025 धारा 7 पी.सी.एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह कार्यालय उपायुक्त, सोनीपत में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
उसका स्थानान्तरण कई बार अलग-अलग कार्यालय में किया गया। अब उसका स्थानान्तरण उपायुक्त कार्यालय सोनीपत से अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत कर दिया गया। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा शशांक पी.ए उपायुक्त सोनीपत से अनुरोध किया गया। जिसने उसको कहा कि तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगने के लिए 5 लाख रूपये लगते है वह उसको तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर लगवा देगा।
5 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई
इस सम्बन्ध में उसके द्वारा उससे 5 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग की गई। वह शशांक पी.ए. उपायुक्त सोनीपत को 1,50,000/-रू. पहले दे चुका है। आरोपी द्वारा उससे कहा गया है कि उसकी उपायुक्त से बात हो चुकी है। अब वह उससे तहसील राई में आर.सी. क्लर्क के पद पर स्थानांतरण करवाने की एवज में बकाया 3,50,000/-रू. की मांग कर रहा है। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में उनसे रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दें।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?