प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा इन दिनों काफी सख्त मूड में नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में जहां बहादुरगढ़ स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में मिली खामियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चार अधिकारियों को चार्टशीट किया, वहीं अब पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग में तैनात कर्मचारियों द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता ना दिखाने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों से बचते हुए काम में लापरवाही बरत रहे
बता दें कि पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग में तैनात करीब 3 हजार बेलदारों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मंत्री गंगवा खासे नाराज नजर आये। दरअसल, विभाग की रिव्यू बैठक और फील्ड से कैबिनेट मंत्री गंगवा को जब पता चला है कि पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग में तैनात करीब 3 हजार बेलदारों में से कई कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों से बचते हुए काम में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे न केवल विभागीय प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है, बल्कि राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
कई कर्मचारी तो बेलदार की तय यूनिफॉर्म का इस्तेमाल भी इसलिए नहीं कर रहे कि
.....इतना ही नहीं, कई कर्मचारी तो बेलदार की तय यूनिफॉर्म का इस्तेमाल भी इसलिए नहीं कर रहे कि उन्हें काम के लिए टोक ना दिया जाए। गंगवा ने कहा कि इनकी सुपरविजन करने वालों की भी कहीं ना कहीं लापरवाही हैं, जो अब तक इन पर एक्शन नहीं लिया गया हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को सभी पर सख़्ती करने के निर्देश दिए है, साथ ही चेतावनी दी है कि इस मामले को गंभीरता से लें।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
मंत्री रणबीर गंगवा ने इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बेलदारों की ड्यूटी उपस्थिति, विनिर्दिष्ट यूनिफॉर्म (पीडब्ल्यूडी लोगो सहित) और कार्य निष्पादन की सख्त निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बेलदार या अधिकारी आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश