हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राइवेट बसों के रूट का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई बसों, विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है। विज आज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा प्राइवेट बसों के रूटों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं ?
उन्होंने कहा कि काफी स्थानों पर प्राइवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती है और वे प्राइवेट बसें सवारियों को उठा लेती है और सरकारी बस को सवारी नहीं मिलती है। इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है कि नहीं, और किस आधार पर प्राइवेट बसों को यह रूट दिए गए हैं, का अध्ययन किया जाए।
राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के निवासियों की सुविधा के लिए यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी। राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है तथा इस बारे में राज्य के सभी परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को एक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कमर्शियल संस्था नहीं है बल्कि हरियाणा रोडवेज सर्विस संस्था है और हरियाणा रोडवेज का काम सर्विस देना है। इसलिए राज्य के प्रत्येक गांव में बस जाएगी। नई बसों को खरीदने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बसें कंडम हो रही है और नई बसों, विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?