सिंचाई और महिला एवं विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी का स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करके जिला के जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में समस्या का स्थाई निवारण किया जाएगा। श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को भिवानी के तोशाम एरिया के गांव दांग खुर्द, दांग कलां, सागवान, बीरण व बापोड़ा में जल भराव क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बरसाती पानी सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
निर्माण कार्यों में सही गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करें
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के लिए लगातार काम कर रही है, इसी के तहत तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से अनेक विकास परक परियोजनाएं चल रही हैं। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में सही गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करें। विकास कार्यों में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
टैंकरों के जरिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में पीने के पानी की समस्या है, वहां टैंकरों के जरिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल घरों को साफ करके उनमें स्वच्छ पानी डाला जाए। लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाए। गांवों में बिजली व अन्य जो भी समस्याएं हैं उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए।
समाधान यथाशीघ्र करवाया जाए
इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि उनके गांव में बरसाती पानी के कारण फसलें खराब हो गई हैं और गांव दांग कलां व सागवान की बाहरी बस्तियों में भी बरसाती पानी ने प्रभावित किया है। जिसका समाधान यथाशीघ्र करवाया जाए। समस्या सुनने के बाद मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का हल किया जाए। गांव बीरन के सरकारी स्कूल में भी बरसाती पानी की दिक्कत के समाधान को लेकर भी मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश