आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धर पकड़ के लिये कुरुक्षेत्र पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर गांव जिरबड़ी के पास अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए तीसरे बदमाश को टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया। जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 व एंटी व्हीकल थैफ्ट प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस के सम्बन्ध में सेक्टर-2/3 कट के पास चेकिंग कर रही थी।
पुलिस टीमों को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के हैं जो संदिग्ध हैं तथा उनके पास हथियार हैं जो गांव झीरबडी के पास घुम रहें हैं जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते है। सूचना पर पुलिस की टीम ने एनएच-44 पर झीरबड़ी के पास करनाल की तरफ सर्विस लेंन पर पहुंची जहां पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लडके दिखाई दिए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार तीनों लडको की तलाशी लेने के रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किये।
पुलिसकर्मियों ने अपने आप को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की जो एक आरोपी के बाएं पैर में तथा दूसरे आरोपी के दायें पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों से 2 पिस्टल 32 बोर, 2 देशी कट्टे 315 बोर, 4 मैगजीन, 14 जिन्दा रौंद 32 बोर तथा 4 जिन्दा रौंद 315 बरामद हुए।
घायल आरोपियों को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया। घायल आरोपियों की पहचान पंजाब के गांव चककाकी जिला कपूरथला वासी आमोश व सुनील उर्फ शिला रूप में तथा एक आरोपी शिवम वासी फरीदपुर पुण्डरी जिला करनाल के रूप में हुई। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरμतार किया गया। जांच की जा रही है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?