loader
The Haryana Story | पद की लालसा में भाजपा युवा मोर्चा प्रधान ने 'मंत्री' को फंसाने की रची साजिश, मंत्री का फेक ऑडियो किया वायरल, पार्टी ने उठाया सख्त कदम

पद की लालसा में भाजपा युवा मोर्चा प्रधान ने 'मंत्री' को फंसाने की रची साजिश, मंत्री का फेक ऑडियो किया वायरल, पार्टी ने उठाया सख्त कदम

कैबिनेट मंत्री के खिलाफ फेक ऑडियो बनाने वाले युवक को भाजपा युवा मोर्चा प्रधान पद से हटाया

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ फेक ऑडियो बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रधान को हटा दिया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान ने कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ एक ऑडियो बनाकर वायरल की थी। इसके बाद जब वायरल ऑडियो की जांच करवाई गई तो स्वयं युवा प्रधान बलविंद्र आर्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व उनके बेटे अनिल पंवार के खिलाफ उन्होंने झूठी ऑडियो बनाई थी और उसे वायरल किया था।

बलविंद्र आर्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पद से हटा दिया गया

बलविंद्र आर्य का कहना था कि वह मार्केट कमेटी का अध्यक्ष बनना चाहता था और इसके लिए वह पार्टी की महामंत्री से भी मिला था और उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की थी। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी मिलकर उन्होंने इस बारे अपील की थी लेकिन उन्होंने बताया था कि इसको लेकर अन्य दो नेताओं के नाम भेजे गए है। इससे वह नाराज था और उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व उनके बेटे के खिलाफ गलत और झूठी ऑडियो बनाकर वायरल की थी। इसके लिए वह शर्मिंदा है। इसके बाद से पार्टी संगठन ने जांच पड़ताल की थी। अब बलविंद्र आर्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पद से हटा दिया गया है। इसको लेकर जिला प्रधान की ओर से पत्र जारी किया गया है।

फेक ऑडियो के पीछे किसी और का हाथ या अकेले ने रची साजिश

वहीं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व कैबिनेट मंत्री के समर्थकों में चर्चा चल रही है कि हरियाणा सरकार में नंबर तीन पर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ इस प्रकार फेक ऑडियो बनाकर वायरल करवाने वाले षड्यंत्र में अकेला युवा प्रधान शामिल है या किसी और बड़े नेता का भी आशीर्वाद प्राप्त था। अनुशासन प्रिय पार्टी को इस प्रकार के मामले की जांच करवानी चाहिए क्योंकि ऑडियो में अन्य लोगों की भी आवाज आ रही है और युवा प्रधान किससे बात कर रहा है यह भी पुलिस विभाग को जांच पड़ताल करके स्पष्ट करना चाहिए।

Join The Conversation Opens in a new tab
×