हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को आगाज हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने संयम और दयालुता दिखाते हुए विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सदस्यों को सदन की मर्यादा, नियमों और संसदीय शिष्टाचार का पालन करने की नसीहत दी। स्पीकर ने सभी दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाकर पारदर्शिता और समन्वय सुनिश्चित किया। स्पीकर ने सदस्यों को सदन के नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने की सलाह दी ताकि प्रश्नकाल शुरू हो सके।
हमें सभी समस्याओं को मिलकर सुलझाना होगा
उन्होंने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदस्यों के बीच संवाद और शांति बनाए रखने की पहल की। सदन की कार्रवाई दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई और उसके बाद से ही कम नायब सैनी और स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सभी विधायकों को गंभीरता से सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा। लेकिन विपक्ष बार-बार सदन को प्रभावित करने के लिए शोरगुल करता रहा। इस दौरान अनेक बार मुख्यमंत्री ने स्वयं विपक्ष के सदस्यों से कहा कि उनके मुद्दों पर जरूर चर्चा होगी। साथ ही सीएम ने कहा कि इस मानसून सत्र में सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा करने के लिए हम एकत्रित हुए हैं और हमें सभी समस्याओं को मिलकर सुलझाना होगा।
बहस को छोड़कर जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें सभी सदस्य : सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए सदस्यों को पिछली सरकारों की स्थिति समझाकर वर्तमान मुद्दों की बेहतर समझ देने की कोशिश की। मुख्यमंत्री और स्पीकर ने विवादों को टालकर जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। सीएम ने कहा की मानसून सूत्र हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के मुद्दों पर अधिक से अधिक चर्चा करनी चाहिए और बहस में अपना समय व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष से भी कहा कि उनकी हर बात को सुना जाएगा और गंभीरता से उसे पर चर्चा भी की जाएगी। सीएम ने कहा किस सत्र में हमें हर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा करनी है जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?