मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सिरसा में लंबित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें ताकि जनता को लाभ मिल सके।
उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत की गई कई घोषणाओं में देरी के संबंध में अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण माँगा, जिनमें कुसुंबी, सुरेरां, आसा खेड़ा माइनर, जंडवाला, फग्गू, लंबी, तेजा खेड़ा, चौटाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्निर्माण और माधोसिंघाना के पास शेरांवाले नहर पर पुल का चौड़ीकरण शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित फाइलों के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और जवाबदेही तय की जाए। सैनी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि गति शक्ति पोर्टल को एनओसी जैसी अंतर-विभागीय देरी से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना चाहिए।
संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को माधोसिंघाना, जगमालवाली, गोरीवाला, मम्मड़ खेड़ा, तलवाड़ा खुर्द, पतली डाबर, नहराना, नाजिया खेड़ा, फुलकां आदि गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा माखोसरानी में लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना में देरी और बैठक में संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने लापरवाही के लिए पूर्व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता भानु प्रताप को चार्जशीट देने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपयुक्त स्थानों पर तुरंत ट्यूबवेल लगाने और दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
तत्कालीन कार्यकारी अभियंता रहे भानु प्रताप को चार्जशीट करने के भी निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग द्वारा गांव माखोसरानी में लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना में देरी व बैठक से गैरहाजिर रहने पर विभाग के संबंधित अधिकारी पर मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से कार्यों में लापरवाही के लिए उन्होंने सिरसा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में तत्कालीन कार्यकारी अभियंता रहे भानु प्रताप को चार्जशीट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जल्द से जल्द उपयुक्त स्थानों पर ट्यूबवेल लगाकर जलापूर्ति की जाए। इस कार्य की प्रगति की रिपोर्ट डेली बेसिस पर दी जाए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि योजना के लिए अधिकृत 2200 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं और 9559 कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया जारी है।
कनेक्शन लगाने में देरी करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की हिदायत दी
मुख्यमंत्री ने कनेक्शन लगाने में देरी करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के हिदायत दी। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समय-समय पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते रहते हैं, इसलिए विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की भी ढिलाई न बरती जाए।
कोई भी अधिकारी जानबूझ कर कोताही करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि राज्य सरकार की योजना के अनुरूप सिरसा की 41 कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए चिन्हित किया गया था। इनमें से 22 कॉलोनियों को नियम पूर्ण करने पर अभी तक वैध घोषित किया गया है। वैध कॉलोनियों में एनडीसी जारी करने के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस कार्य में कोई भी अधिकारी जानबूझ कर कोताही करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नक्शे और बाउंड्री सहित सभी वैध कॉलोनियों के नाम प्रकाशित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी कॉलोनियों में खाली प्लॉट की भी एनडीसी प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने नई अवैध कॉलोनियों को न पनपने देने के भी निर्देश दिए।
नशे के विरुद्ध कड़ा अभियान चलाने के निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नशा सप्लायर की पूरी चेन को तोड़ने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिरसा व डबवाली के पुलिस अधीक्षकों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में झारखंड, मध्यप्रदेश, फिरोजपुर जैसे शहरों से नशा सप्लायरों की गिरफ्तारी की गई है। नशे की रोकथाम को लेकर गांवों में कमेटी बनाई जा रही है। इसके अलावा इलाके में नशाखोरी पर रोकथाम के लिए सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत, पुलिस अधीक्षक डा. मयंक गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश