loader
The Haryana Story | सीएम सैनी बने हरियाणा की राजनीति के 'चाणक्य', अपनी सूझबूझ और रणनीतियों से विपक्ष को दे रहे झटके पर झटका

सीएम सैनी बने हरियाणा की राजनीति के 'चाणक्य', अपनी सूझबूझ और रणनीतियों से विपक्ष को दे रहे झटके पर झटका

विपक्ष के कुछ विधायक भी दबी जुबान से कर रहे रहे हैं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तारीफ, 25 सितंबर को आवेदन शुरू, एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर यह भत्ता महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगा

पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी रणनीति और राजनीतिक सूझबूझ के चलते विपक्ष को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है और उससे तमाम मुद्दे भी छीन लिए हैं। इस कड़ी में बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। अब राज्य की महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये मिलने वाले है इसकी तारीख भी जारी कर दी गई है। सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि लाडो लक्ष्मी योजना दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 को लागू की जाएगी। ऐसे में विपक्ष को नायब सिंह सैनी द्वारा नई शुरू की गई स्कीम ने विपक्ष को आमने-सामने की लड़ाई में बिल्कुल पीछे धकेल दिया है।

एक नवंबर को हरियाणा दिवस से यह भत्ता महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगा

जिस तरह से सीएम सैनी अपनी सूझबूझ के चलते वो विपक्ष को झटके पर झटका दे रहे हैं उसके चलते उन्हें एक तरह से हरियाणा की राजनीति का चाणक्य संज्ञा दी जाने लगी है। गत 28 अगस्त को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा महिलाओं को दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये मासिक दिए जाने के फैसले के बाद अधिकारियों ने इसको अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। स्कीम को लेकर 25 सितंबर को आवेदन शुरू होंगे। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश की करीब 22 लाख महिलाओं के लिए एक नवंबर को हरियाणा दिवस खास होगा। इस दिन से यह भत्ता महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगा।

पांच वर्षों के भीतर इस सरकार के कार्यकाल के दौरान लाभार्थी महिलाओं की संख्या में वृद्धि होगी

यह भी सामने आया है कि विपक्ष के कुछ विधायक भी दबी जबान में स्कीम की तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए फ्यूचर विभाग का गठन किया उस तरह से भविष्य को ध्यान में रखकर इस योजना के लिए भी एडवांस में प्लानिंग की। यह मुख्यमंत्री नायब सैनी की दूरदर्शिता थी कि उन्होंने वित्त मंत्री के नाते पहले बजट में पांच हजार करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया और उसके बाद योजना को लागू किया। नायब सैनी पहले ही साफ कर चुके हैं कि भविष्य में लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया जाएगा, जिससे साफ है कि अगले पांच वर्षों के भीतर इस सरकार के कार्यकाल के दौरान लाभार्थी महिलाओं की संख्या में वृद्धि होगी। 

उनका नाम भी दिग्गजों में शामिल हो गया

हरियाणा के कई पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री को उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के लिए आज भी याद किया जाता है जिनमें प्रमुख रूप से चौधरी देवीलाल और चौधरी बंसीलाल शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर जब जब वृद्धावस्था सम्मान भत्ते की बात आती है तब तक पूर्व उप्रपधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल का नाम लिया जाता है। इसी प्रकार प्रदेश में बुनियादी ढांचा, विकास और मूलभूत सुविधाओं का जिक्र होता है तो भूतपूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का नाम लिया जाता है। राजनीतिक जानकारी का मानना है अब जिस तरह से नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है उनका नाम भी दिग्गजों में शामिल हो गया है। 

कांग्रेस के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार अपने संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कांग्रेस के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। यही स्थिति पंजाब में आम आदमी पार्टी की भी है। वहां पर भी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे लागू नहीं किया गया। इसके विपरीत हरियाणा में, जहां चुनाव बहुत दूर हैं, सरकार संकल्प पत्र के वादों को निरंतर पूरा कर रही है। 

नायब सिंह सैनी नेप्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले सरकारी प्लॉटों की रजिस्ट्री पर अब किसी तरह का स्टांप शुल्क से राहत दी। शहरी क्षेत्र में 50 गज तथा ग्रामीण क्षेत्र में 100 गज के आवासीय प्लॉटों की रजिस्ट्री में स्टांप शुल्क नहीं लगने की घोषणा कर प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बात की घोषणा विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बुधवार को सदन के अंदर की, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×