loader
The Haryana Story | उफान पर यमुना : पर्यटन स्थल में तब्दील हुआ हरियाणा-यूपी पुल, रील और वीडियो बनाने वालों का लग रहा जमावड़ा, पुलिस ने सभी को खदेड़ा

उफान पर यमुना : पर्यटन स्थल में तब्दील हुआ हरियाणा-यूपी पुल, रील और वीडियो बनाने वालों का लग रहा जमावड़ा, पुलिस ने सभी को खदेड़ा

पुल के नीचे यमुना उफान पर होने के कारण देखने व रील बनाने की लगी भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ा, रेहडी चालक व कहीं अन्य वाहन चालकों को लगाई कड़ी फटकार

एक तरफ जहां यमुना में पानी का जलस्तर एक या सवा फुट कम हो रहा है वही दो राज्यों को जोड़ने वाले हरियाणा यूपी पुल पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील हो रहा है। दरअसल पुल के नीचे चारों तरफ फैलाव होने के कारण तेजी के साथ यमुना में पानी पानी की जलधारा बह रही है। जिसे देखने व रील बनाने के लिए हरियाणा व यूपी के लोगों का जमघट लगा हुआ है। जिसमें काफी संख्या में युवा बच्चे व महिलाएं शामिल है। बुधवार को पुल पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। यहां पर काफी युवा व महिलाएं रील बनाने में व्यस्त रहे कि इसी दौरान मौके पर पहुंची बापौली थाना पुलिस ने पुल पर रील बनाने वालों व कुछ वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए खदेड़ दिया साथ ही पुल के ऊपर छल्ली रेहड़ी चालक व खड़े कई अन्य वाहन चालकों को फटकार लगाते हुए वहां से भगा दिया।

यमुना पार भूमि कटाव कहर जारी

पिछले तीन दिनों से जहां नहरी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी यमुना क्षेत्र पर डेरा डाले हुए हैं वही रात के समय चौकसी बरती जा रही है और टॉर्च की रोशनी में गश्त करके स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं बीती रात को हथवाला पुराने बांध पर झमाझम बारिश के चलते जगह-जगह गहरे गड्ढों ने अपनी जगह बना ली सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बुधवार को दिनभर जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढों को भरने का काम चलता रहा। फिलहाल स्थिति यह है कि हथवाला पुराने बांध के नजदीक राकसेडा रकबे के अंतर्गत सिभलगढ, बिलासपुर व खोजकीपुर बांध के नजदीक यमुना का पानी खड़ा है, लेकिन इनके आसपास खड़ी फसल जलमग्न है या फिर फसल पानी में डूबी हुई है, जबकि यमुना पार भूमि कटाव कहर जारी है। 

हरियाणा-यूपी पुल के नीचे खड़े पॉपुलर के पेड़ खतरे के निशान पर

वहीं हरियाणा-यूपी पुल के नीचे खड़े पॉपुलर के पेड़ खतरे के निशान पर है। पुल पार करके पुलिया के पास यूपी से कुछ लोग जाल बिछाकर मछली पकड़ने में मशगूल रहे जिन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं की। बाद में मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने सभी को भगा दिया और सख्त हिदायत दी। बताते हैं कि हरियाणा की तरफ से लेकर दूसरी यूपी की तरफ करीब 2 किलोमीटर की चौड़ाई में यमुना का पानी प्रवाह हो रहा है। किसानों के मुताबिक यमुना उफान पर होने व जलस्तर कम होने पर भूमि कटाव ने अपना रंग दिखाया हुआ है इस बार फसलों को काफी नुकसान हुआ है एक या 2 दिन पहले यमुना उफान पर होने के कारण गांव राकसेडा रकबे के अलावा अन्य जगहों पर खड़ी फसल जमुना के पानी में समा गई और जलस्तर कम होने पर भूमि कटाव के चलते फसल बर्बाद होने का आंकलन किया जाएगा जिसको लेकर किसान चिंतित है।

जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि यमुना में पानी का जलस्तर कम हो रहा है

दूसरी और बिहौली सब डिवीजन के अंतर्गत यमुना के साथ लगते गांव हथवाला बिलासपुर खोजगीपुर राकसेड़ा आट्टा आदि के खेतों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कोई हादसा घटित न हो सके। वही इस संबंध में नेहरू विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि यमुना में पानी का जलस्तर कम हो रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हथवाला पुराने बांध पर रात के समय बारिश होने के चलते जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण जेसीबी मशीन से भरने का काम किया गया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×