सेक्टर-6 स्थित 33केवी पावर हाउस के कार्यालय में शनिवार को सीजेआरएफ का आयोजन किया गया। जिसमें सीजेआरएफ के सदस्यों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। खुले दरबार सीजेआरएफ चेयरमेन योगराज सिंह, मीटर टैक्नीशियन एसई अमोलक सिंह, सैक्रेटरी डा. शरण सिंह और सभी सब डिविजनों के एसडीओ और क्लर्क मौजूद रहे। चेयरमेन योगराज ने सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और अगली सुनवाई तक संबधित एसडीओ को इसका निवारण करने के लिए निर्देश दिए। जिन शिकायतों पर तुंरत समाधान नहीं हो सका, उनका फाइल केस किया गया। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतों में नया मीटर कनैक्शन लेने, गलत बिलों से संबंधित शिकायतें आई।
बिजली निगम ने उसका 25केवीए से 30 केवीए लोड रिकॉर्ड में बढ़ा दिया
खुले दरबार में सतबीर सिंह निवासी गांव खंडरा मडलौडा ने दी शिकायत में बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले सरकार की स्वेच्छा से लोड बढ़वाने की योजना आई थी। उसने ट्रांसफार्मर 25केवीए से 30 केवीए करने के लिए आवेदन किया। बिजली निगम ने उसका 25केवीए से 30 केवीए लोड रिकॉर्ड में बढ़ा दिया, लेकिन 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदला। वहीं पर बिल भी बढ़े हुए लोड का भेज दिया। अब वह ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए चक्कर काट रहा हैं क्योंकि टयूबवैल की मोटर कम लोड में चलती नहीं और बार बार जल जाती हैं। शिकायतें भी कई बार कर चुका हूं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आठ बार शिकायत दे चुका हूं लेकिन बिजली निगम मीटर नहीं लगा रहा
खुले दरबार में राजिन्द्र निवासी इसराना ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने दुकान के लिए दो किलोवाट का कनैक्शन लेने के आवेदन किया था। लेकिन बिजली निगम ने उसके भाई पर बिल बकाया होने के कारण उसका आवेदन रद्द कर दिया। जब उसका भाई काफी सालों से उससे अलग रह रहा हैं। उसके पास जगह की रजिस्ट्री, उसके नाम से कागजात सभी अलग हैं। आठ बार शिकायत दे चुका हूं लेकिन बिजली निगम मीटर नहीं लगा रहा हैं। उसने कहा कि जब वह अलग रह रहा है तो उसके नाम से कनैक्शन क्यों नहीं मिल रहा। इस बार भी शिकायत दी है देखते हैं क्या समाधान होता है।
खेत के एक साइड से न लेकर खेत के 200 फुट एरिया से तार लगा रहे
खुले दरबार में बलराज निवासी राजाखेड़ी ने दी शिकायत में बताया कि उसके बिजली निगम के द्वारा उसके खेत से लाइन गुजारी जा रही थी जो कि एक साइड से न लेकर उसकी करीब 200 फूट जगह कवर कर खेत की जगह से लाइन गुजार रहे हैं। उसने इसकी शिकायत दी हैं लेकिन बिजली निगम वहीं से तार खींच रहे हैं। उसने बताया कि उसका पास वहीं जमीन हेै जिससे गुजर बसर करते हैं। वहीं इस बारे चेयरमेन योगराज ने बताया कि दरबार में पांच नई शिकायतें आई हैं और चार पिछली शिकायतों का निपटारा किया गया हैं। नई शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं और अगली सुनवाई में इनका फीडबैक लिया जाऐगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि खुले दरबार में शिकायत रखने से पहले सम्बधित अधिकारी को अपनी शिकायत दें।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश