उन्होंने कहा कि हमें उनसे शिक्षा लेनी चाहिए व उनको अपने जीवन में धारण करना चाहिए। हम ऐसे गुरुओं के वंशज हैं जिनसे हमें प्रेरणा मिली है और आगे बढ़ने का मार्ग मिला है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वो बच्चों को शिक्षित करें क्योंकि देश शिक्षा से ही आगे बढ़ेगा पहचान बढ़ेगी ,समाज बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास इस दिशा में सार्थक साबित हो रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार कहा कि जीएसटी घटाने का लाभ गरीबों को निश्चित रूप से मिल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में 10 सफाई मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जिला प्रशासन की ओर से मंत्री कृष्ण लाल पंवार को स्मृति चिन्ह व शॉल प्रदान किया।
कूड़ा उठाने वाली रिक्शाओं को भी झंडी दिखाकर रवाना किया
इस मौके पर मंत्री ने शहर में ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली रिक्शाओं को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मंत्री पवार ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस पावन अवसर पर समाज के बीच आने का अवसर मिला। वाल्मीकि समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वच्छता, सेवा और समर्पण की भावना इस समाज की विशेष पहचान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान अवसर पहुंचा रहा है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। सरकार सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।
छात्रवृत्ति योजना तथा मुफ्त कोचिंग जैसी योजनाएं चलाई जा रही
ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख तथा सीवरेज कार्य के दौरान मृत्यु पर 10 लाख रुपए तक की बीमा राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा मुफ्त कोचिंग जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ और ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चला रही है और जल्द ही समरसता विरासत केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
महर्षि वाल्मीकि ने धर्म को केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रखा
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि के हृदय में करुणा अत्यंत प्रबल थी। वे तपस्वी और आदर्श ऋषि थे।एक दिन नारद मुनि के मार्गदर्शन से उन्हें आत्मबोध हुआ। उन्होंने कठोर तपस्या की और अंतत: एक दिव्य ऋषि के रूप में प्रतिष्ठित हुए।यह परिवर्तन प्रेरणादायक है कि कोई भी व्यक्ति आत्मज्ञान से महान बन सकता है। उन्होंने रत्नाकर से लेकर वाल्मीकि तक की कहानी पर प्रकाश डाला। महर्षि वाल्मीकि ने धर्म को केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जीवन की हर परिस्थिति में सत्य और कर्तव्य पालन से भी जोड़ा।
हमें सांस्कृतिक धरोहर ऋषियों से प्राप्त हुई
कार्यक्रम में भाजपा के बीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आरडी कल्याण ने कहा कि हमें सांस्कृतिक धरोहर ऋषियों से प्राप्त हुई है। महर्षि वाल्मीकि ने दिव्य रामायण की रचना की। इसमें मानवीय मूल्यों की पहलू बताए गए हैं। उन्होंने रामायण से जुड़ी शोध से भी दर्शकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रामायण की शिक्षा अद्वितीय है। सत्य पर चलकर ही जीवन को जिया जा सकता है। प्राण रत्नाकर ने कहा कि वाल्मीकि केवल कवि या ऋषि ही नहीं, एक महान शिक्षक भी थे। उन्होंने लव और कुश को न केवल वेद-वेदांगों की शिक्षा दी, बल्कि रामायण की कथा भी सिखाई। बालकों को नैतिक शिक्षा, शौर्य और विनम्रता का पाठ भी पढ़ाया।
टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सरकार की योजनाओं का व्याख्यान किया
कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम कमिश्नर डॉ पंकज ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र तुषामड, पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा, जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह, सुभाष कबीरपंथी, अमित, बिजेंदर, राजू पहलवान,मनोज जोगी आदि व सम्बंधित विभागों के अधिकराी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सरकार की योजनाओं का व्याख्यान किया।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश