loader
The Haryana Story | नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार

पुलिस टीम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को वेस्ट बंगाल के वर्धमान से गिरफ्तार कर लाई

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पीओ स्टाफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर छबील की टीम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को वेस्ट बंगाल के वर्धमान से गिरफ्तार कर लाई। एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि महिला थाना में अगस्त 2021 में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया था कि उसके मम्मी पापा अलग-अलग रहते है। उसके पापा ने पांच छह दिन पहले उसके साथ गलत काम किया। वह चिल्लाई तो मुंह दबा दिया। पापा ने गलत काम करने के बाद धमकी दी की किसी को बताया वह उसकी मम्मी को जहर देकर मार देगा।

आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

एक दिन पहले उसने अपनी मम्मी के सारी बात बताई। मम्मी उसको थाने लेकर आई। नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना में 6 पॉक्सो एक्ट व 506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सितंबर 2024 में पानीपत पुलिस की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडर करनाल की और से आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को वेस्ट बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन के पास से काबू किया। पुलिस टीम ने बुधवार शाम को आरोपी को महिला थाना पुलिस के हवाले किया। महिला थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई व पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×