हरियाणा के विकास,पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत के ऊंटला गांव में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि भारत अब एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'मेक इन इंडिया' और अन्य योजनाओं से देश की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है। 2014 में भारत जहां 11वें स्थान पर था, वहीं अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। मंत्री पंवार ने बताया कि राज्य सरकार हर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
अनुदान देकर सबल बनाने का प्रयास राज्य सरकार कर रही
गौशालाओं की भी स्थिति में सुधार किया जा रहा है। उन्हें भी अनुदान देकर सबल बनाने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 901 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं और 19 हजार तालाबों की पहचान कर उन्हें सुंदर और आधुनिक बनाया जा रहा है। पंवार ने कहा कि हर गांव में जिम, ई-लाइब्रेरी और महिला सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में शामिल किया गया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लगभग 20 हजार किसानों को 15,465 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है।
पिछले 10 वर्षों में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई
पंवार ने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं। सरपंचों को विकास कार्यों के लिए अधिक अधिकार देते हुए सरकार ने नियम बनाए हैं जिनके तहत वे 21 लाख तक के कार्य करवा सकते हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों में रहने वाले उन लोगों को जो पिछले 20 वर्षों से पंचायत की जमीन पर काबिज हैं, उन्हें मालिकाना हक देते हुए 500 गज तक की रजिस्ट्री की सुविधा दी जा रही है।
लगभग 2 हजार लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मौके पर बैंकट हॉल के सौंदर्य करण का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और खुली जीप में सवार लाकर उनका अभिनंदन किया गया। उन्हें मंच पर फूलों के बड़े हार से भी सम्मानित किया गया।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश