loader
The Haryana Story | असंध में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश-पैसे लेते रंगे हाथ काबू, मां और दोस्त भी शामिल

असंध में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश-पैसे लेते रंगे हाथ काबू, मां और दोस्त भी शामिल

आरोपी युवती पिछले दो-तीन महीने से सचिन के पास काम कर रही थी

शहर में एक गिरोह द्वारा ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीएसपी गोरखपाल राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रंगे हाथ एक युवती को गिरफ्तार किया है, जो एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत सचिन नामक युवक से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि आरोपी युवती पिछले दो-तीन महीने से सचिन के पास काम कर रही थी। उसने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये की डिमांड की थी।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी

पीड़ित ने पहले ही 30 हजार रुपये दे दिए थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये लेते समय एसडीएम ऑफिस के पास वाली गली में पुलिस ने युवती को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ प्रशांत कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मां और दोस्त भी ब्लैकमेलिंग में शामिल जांच में सामने आया कि युवती की मां और उसका दोस्त (गांव सिगोई, इंद्री) भी इस रैकेट में शामिल थे। ये लोग बार-बार पीड़ित को फोन कर पैसे की डिमांड कर रहे थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

5 लाख की मांग पर हुआ खुलासा

डीएसपी ने बताया कि आरोपितों की ओर से 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पहले 30 हजार रुपये ले लिए गए थे, जबकि दूसरी किस्त के 20 हजार रुपये लेते वक्त गिरोह बेनकाब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×