करनाल में आजकल धान घोटाला पूरे हरियाणा में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है पिछले कुछ सालों में करनाल में धान के सीजन में धान में बड़ा घोटाले देखे गए हैं। लेकिन अब इस घोटाले में कुछ और भी तथ्य सामने आए हैं। धान घोटाले ओर बाहरी प्रदेशों से मंगवाई जा रही धान में सीधा कनेक्शन सामने आया है। फिजिकल वेरिफिकेशन में जिन चावल मिलो से सरकारी धान गायब मिला था अब उन मिलो में उत्तर प्रदेश ओर बिहार से मंगवाई धान पहुंच रही है।
जिला प्रशासन सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी का राग अलाप रहा
दर्जनों ट्रक रोजाना धान लेकर चावल मिलो में पहुंच रहे है जबकि जिला प्रशासन सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी का राग अलाप रहा है। डीसी उत्तम सिंह का कहना है कि यूपी सीमा पर शेरगढ़ टापू ओर मंगलोरा में नाके लगा कर बाहर से आ रही धान को रोका गया है। यूपी बिहार से सस्ती धान के सैकड़ों ट्रक अवैध तरीके से करनाल की चावल मिलो में पहुंच रहे है। गौरतलब है कि फिजिकल वेरिफिकेशन में दर्जनों चावल मिलो से सरकारी धान गायब मिला है। प्रशासन ने फूड सप्लाई विभाग के 4 इंस्पेक्टरों, 1 उपनिरीक्षक और एक मिल मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है। जिन मिलो में सरकारी धान शॉर्ट मिला था उनमें अब बाहरी प्रदेशों से सस्ता धान लाकर खानापूर्ति की जा रही है। जिले के गांव संभाली के पास राइस मिलो के बाहर दर्जनों ट्रक उत्तर प्रदेश ओर बिहार से पीआर धान ओर चावल लेकर पहुंच रहे है।
सोनीपत ओर पानीपत के रास्ते धान लेकर आ रहे ट्रकों पर नजर रखी जा रही
अधिकारियों की जांच में 3 राइस मिलो में 30 हजार से अधिक धान के कट्टे कम मिले थे। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि फर्जी गेटपास का मामला संज्ञान में आने के बाद चावल मिलो की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई गई है। अभी तक चार मिलो की रिपोर्ट में धान कम मिला है जिसमें फूड सप्लाई विभाग के निरीक्षकों ओर मंडी सचिव के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। एक राइस मिलर पर भी केस दर्ज हुआ है और बाकी मिलो की जांच अभी चल रही है। डीसी ने कहा कि यूपी से धान पर रोक लगाने के लिए नाके लगाए गए है इसके इलावा सोनीपत ओर पानीपत के रास्ते धान लेकर आ रहे ट्रकों पर नजर रखी जा रही है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश