जींद के गांव जाजनवाला के जवान अमरजीत नैन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। अमरजीत नैन के पिता रमेश भी फौजी हैं। शहीद का समाचार मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरा गांव मृतक परिवार को सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़ा। शहीद का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव जाजनवाला में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
गांव में एक साल में यह दूसरी शहादत
जाजनवाला गांव में एक साल में यह दूसरी शहादत है। गांव जाजनवाला का यह दूसरा जवान है, जिसने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर किए हैं। आठ जुलाई 2024 को भी गांव के जवान प्रदीप नैन कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। अचानक चली सर्विस राइफल से गोली लगने से हुई मौत ड्यूटी के दौरान सोमवार को अचानक नायब अमरजीत सिंह की सर्विस राइवऊल से गोली चल गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अमरजीत नैन संतरी पद पर तैनात थे और बहुत ही मिलनसार थे
गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे अमरजीत शहीद हो चुके थे। उनका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव में लाया जाएगा और दोपहर बाद तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों के अनुसार अमरजीत नैन संतरी पद पर तैनात थे और बहुत ही मिलनसार थे। जब भी गांव में आते थे तो सबके साथ गरमजोशी से मिलते थे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?