loader
The Haryana Story | हरियाणा सरकार पर अजय चौटाला का तंज, बोले - 'खुल्लर' चला रहे हरियाणा सरकार, 'खट्टर' देते निर्देश

हरियाणा सरकार पर अजय चौटाला का तंज, बोले - 'खुल्लर' चला रहे हरियाणा सरकार, 'खट्टर' देते निर्देश

दुष्यंत चौटाला ने धान घोटाले को बताया डकैतों का काम, बोले– सरकार में मिलीभगत साफ नजर आ रही

जननायक जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कुंजपुरा (करनाल) के एक निजी वैकेंट हॉल में आयोजित की गई। जहां पर पार्टी के पदाधिकारी और मुख्य कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने की, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। बैठक में 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई।

असली मुख्यमंत्री अब भी मनोहर लाल खट्टर ही हैं

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि हरियाणा में सत्ता परिवर्तन केवल नाम का हुआ है, असली मुख्यमंत्री अब भी मनोहर लाल खट्टर ही हैं, जबकि नायब सिंह सैनी महज मुखौटा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में फैसले अब भी खट्टर और राज खुलर के इशारे पर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संचालन राज खुलर कर रहे हैं और दिशा-निर्देश खट्टर दे रहे हैं।अजय चौटाला ने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के मामले को लेकर सीएम से मिले, तो सैनी ने खुद कहा कि मेरे कहने पर तो चपरासी भी नहीं हटाया जाता। यह साफ दर्शाता है कि सत्ता किसी और के इशारे पर चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सैनी महज मुखौटा हैं, असली कमान आज भी खट्टर के हाथों में है। 

किसी भी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा

जब उनसे सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं एक साल की बीजेपी सरकार की क्या-क्या उपलब्धि है इसको आप कैसे देखते हो तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी की बात हो या फिर क्राइम की बात हो सब में बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने कहा कि किसान की दुर्गति भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रही है किसी भी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा हालांकि सरकार दावा करती है लेकिन चाहे धान की मंडी हो या बाजरे की किसानों के साथ लूट हो रही है। वोट चोरी मामले पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि यह सिलसिला कांग्रेस ने शुरू किया था अब इस पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है ।उन्होंने कहा कि राई और घरौंडा में भाजपा ने वोट चोरी कर अपने विधायक बनवाए। 

यह मिलीभगत का खेल

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मानेसर लैंड केस मामले पर उन्होंने कहा कि तीन-तीन सरकारों के द्वारा जिसको रिजेक्ट किया गया था वहां पर उन्होंने अपने सिग्नेचर किए थे इससे बड़ा स्कैम क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह मिलीभगत का खेल है। चौटाला ने आरोप लगाया कि इस बार भाजपा की सरकार हुड्डा ने ही बनवाई है विदेशों से डिपोर्ट किए जा रहे युवाओं के मुद्दे पर चौटाला ने कहा कि अगर कोई अवैध तरीके से विदेश गया है तो कार्रवाई जायज़ है, लेकिन उन्हें बेड़ियों में बांधकर वापस भेजना मानवता के खिलाफ है। वहीं गैंगस्टरों पर बोले कि विदेश में बैठे अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। 

महाभारत के समय से अब तक जो भाई अलग हुए हैं, वो दोबारा नहीं जुड़े

उन्होंने कहा कि प्रोफेसर संपत सिंह ने इनेलो को ज्वाइन किया है वहां पर आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर संपत सिंह और रामपाल माजरा को अजय चौटाला ने पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि 2009 में जब संपत सिंह ने पार्टी छोड़ी थी तब ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के मुख्य थे और उनके ही अंतर्गत पार्टी चल रही थी। और रामपाल माजरा ने जब पार्टी छोड़ी तब तो हमने अपनी अलग पार्टी की स्थापना कर ली थी। रामपाल माजरा उसके बाद भाजपा में गए थे और फिर पता नहीं कहां-कहां घूम कर दोबारा इनेलो में आए हैं। हम इस प्रकार के रिजेक्ट माल को दोबारा नहीं लेते। परिवार के एक होने के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि महाभारत के समय से अब तक जो भाई अलग हुए हैं, वो दोबारा नहीं जुड़े। इसलिए ऐसे सवाल बार-बार मत कीजिए। 

दुष्यंत चौटाला बोले – करनाल में हुआ असली घोटाला, सरकार में डकैतों का गिरोह सक्रिय : पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करनाल में हुए धान घोटाले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसमें 5 लाख मीट्रिक टन नकली गेट पास काटे गए और हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।

Join The Conversation Opens in a new tab
×