5 दिसंबर के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने राज्य भर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक ही दिन में नशा, शराब और जुआ के लिए कुख्यात 834 हॉटस्पॉट स्थानों पर व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस सघन अभियान के परिणामस्वरूप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 106 मुकदमे दर्ज किए और 165 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता नशा माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मिली है। पुलिस ने राज्य भर में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 44 हजार नकद राशि, 4 देसी कट्टे, 6 पिस्टल, 18 जिन्दा कारतूस, 3 मैगजीन, एक कार, 4 मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
इसके अलावा अगर नशे की बरामदगी पर बात की जाए तो 5 दिसंबर को की गई कार्रवाई में हरियाणा पुलिस ने 700 लीटर अवैध वाहन, 2650 नशीली गोलियां, 950 से अधिक बोतल अवैध शराब/वाइन और भारी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ, 26 किलो चूरा पोस्त, 127 किलो गांजा की जब्ती की है।। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए अन्य राज्यों के साथ 127 इंटेलिजेंस रिपोर्ट साझा की हैं, जिससे अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोहों पर नकेल कसी जा सके। इस दौरान 21 फरार हिंसक अपराधियों को भी दबोचा गया, जो लंबे समय से कानून की पकड़ से बाहर थे। वहीं 9 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 8 लुक आउट नोटिस जारी किये गए और 1 हिंसक अपराधी का पासपोर्ट रद्द करने का निवेदन भेजा गया।
यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि हरियाणा पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण और संगठित अपराध के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऑपरेशन का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखने को मिला, जहां अलग-अलग जिलों में पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। सिरसा पुलिस ने सर्वाधिक 106 हॉटस्पॉट स्थानों पर छापेमारी की और 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, वहीं गुरुग्राम ने 53 जगह छापेमारी कर 24 संदिग्ध गिरμतार किये। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने मानवीय पहलु पर काम करते हुए 122 विपत्तिग्रस्त व जरूरतमंद व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाई गई। वहीं सहायता पहुँचाने में पंचकूला जिला भी पीछे नहीं रहा और तकरीबन 52 जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई। इसके अलावा नशे की बरामदगी में फतेहाबाद जिला सबसे आगे रहा जिसने कल तकरीबन 26 किलो चूरा पोस्त और 5 ग्राम हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की।
इसी कड़ी में पलवल पुलिस ने न केवल अपराधियों पर शिकंजा कसा, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश की। पलवल में 39 स्थानों पर कॉम्बिंग के दौरान हत्या और जानलेवा हमले के 1 हिंसक अपराधियों सहित एक इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हांसी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरμतार किया और 25 हजार नकद और एक गाड़ी को नशा तस्करी में उपयोग होने के कारण जब्त किया गया। इसके साथ ही, पलवल पुलिस ने ठंड से ठिठुरते 19 जरूरतमंदों जरूरतमंद तक सहायता पहुंचा कर खाकी के मानवीय पहलू को उजागर किया।
पानीपत और रोहतक में भी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पानीपत पुलिस की टीमों ने बबैल गांव और कालू पीर कॉलोनी में छापेमारी कर राजेश उर्फ राजू और रमेश नामक दो आरोपियों को 62 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी ओर, रोहतक में शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी की टीम ने आदतन अपराधी अजय को 52 पव्वे अवैध शराब के साथ दबोचा। राज्य स्तर पर भी पुलिस ने कुल 345 जरूरतमंद और विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों की सहायता कर यह संदेश दिया है कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना भी है
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश