loader
The Haryana Story | भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, कई बड़े चेहरों की 'कुर्सी' पर नजर

भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, कई बड़े चेहरों की 'कुर्सी' पर नजर

यह भी सामने आया कि पार्टी की तरफ से उनको दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दिए जाने को लेकर सहमति दी जा चुकी है

हरियाणा में सत्ताधारी दल भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है और तमाम बड़े चेहरे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए हैं इसी कड़ी में सामने आया है कि सोमवार तक चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक के साथ चुनाव का शेड्यूल जारी किए जाने को लेकर हरी झंडी दी जा चुकी है और इसके बाद सोमवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम का ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल मोहनलाल बडोली जिनके नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हरियाणा में पार्टी की तरफ से लड़े गए थे, वह पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री की सहमति और सलाह मायने रखेगी

एक तरह से यह भी सामने आया कि पार्टी की तरफ से उनको दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दिए जाने को लेकर सहमति दी जा चुकी है। मामला संगठन का है तो प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी हाई कमान की मोहर लगेगी। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में अहम भूमिका रहने वाली है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बरौली के साथ फिलहाल तक नायब सिंह सैनी की ट्यूनिंग ठीक रही है तो यह बात बडोली के पक्ष में जा रही है हालांकि किसी कारण किसी अन्य के नाम पर मोहर लगेगी तो इसमें भी मुख्यमंत्री की सहमति और सलाह मायने रखेगी। 

कई सीनियर बीजेपी नेता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर टकटकी की लगाए हुए

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सलाह भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में बेहद महत्वपूर्ण होगी कई मामलों से पता चलता है कि प्रदेश की राजनीति में लगातार उनका हस्तक्षेप रहा है और केंद्र में जाने के बाद भी निरंतर हरियाणा की राजनीति में प्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से रुचि दिखाते रहे हैं। प्रदेश के कई सीनियर बीजेपी नेता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर टकटकी की लगाए हुए हैं जिनमें से अलग-अलग वर्ग के नेता हैं। फिलहाल पंजाबी समुदाय से दो बड़े चेहरे सामने आ रहे हैं जिनमें पूर्व सांसद संजय भाटिया और पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल हैं। क्योंकि पिछली बार संजय भाटिया का एमपी का टिकट काटकर मनोहर लाल को करनाल से टिकट दे दी गई तो साथ में विधानसभा चुनाव में भी संजय भाटिया को टिकट नहीं मिला तो ऐसे में पार्टी उनको संगठन में एडजस्ट कर सकती है। 

मोहनलाल लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे

इनके अलावा राज्य मंत्री असीम गोयल जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बेहद करीबी हैं, वह भी पद के कतार में है। इनके अलावा आरक्षित समुदाय से आने वाले और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी सुदेश कटारिया भी लगातार पद के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं तो उनके अलावा अजय गौड़ भी पद की दावेदारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि पार्टी एक राज्य मंत्री और पूर्व सांसद जो कि पिछले कुछ समय से लगातार प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रहे हैं, भी पद के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। मोहनलाल बरौली लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं क्योंकि पार्टी उनके नेतृत्व में पांच लोकसभा सीट जीतने में सफल रही तो लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में सफल रही है तो यह पॉइंट उनके फेवर में जा रहे हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरे नॉमिनेशन करेंगे और फिर एक नाम फाइनल किया जाएगा

ये भी सामने आया है कि शुक्रवार को दिल्ली में केंद्र के नेता के साथ देर रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मुलाकात हुई है जिसके बाद चुनाव के नोटिफिकेशन के साथ ही चुनाव कराने पर फैसला किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को पर्यवेक्षक के सामने प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरे नॉमिनेशन करेंगे और फिर एक नाम फाइनल किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का फैसला वो 117 वोटर्स करेंगे जिनके पास जिला अध्यक्ष और हलका प्रभारी की जिम्मेदारी है। प्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर्स में सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोटर्स के रूप में होंगे।

अब पार्टी की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में आने के लिए कहा जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मार्च में ही पार्टी हाईकमान केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर चुका है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया तो अब प्रदेश पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा होनी है। अब पार्टी की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस शेड्यूल में आवेदन की डेट के साथ ही वोटिंग और रिजल्ट घोषित किए जाने की तारीख का ऐलान किया जाएगा। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×