पानीपत में रविवार, 21 दिसंबर की सुबह घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर बिंझौल गांव के पास दिल्ली पैरेलल नहर में गिर गई। घने कोहरे के कारण दृश्यता (visibility) बहुत कम थी। चालक के अनुसार, एक मोड़ पर सामने से अचानक दूसरी गाड़ी आ गई, जिससे बचने की कोशिश में उसने गलती से ब्रेक की जगह रेस दबा दी और कार सीधे नहर में जा गिरी। वहीं कार चालक युवक की पहचान उप्पल के रूप में हुई है, जो पानीपत की मुखीजा कॉलोनी का रहने वाला है। उप्पल को तैरना नहीं आता था, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और बाहर निकला। नहर किनारे खड़े लोगों ने उसे तार फेंकी, जिसे पकड़कर वह सुरक्षित बाहर निकल आया। बताया जा रहा है कि चालक रविवार की सुबह बिंझौल गौशाला में गायों को चारा खिलाने के लिए जा रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन व हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखा गया
पुलिस के मुताबिक घने कोहरे के कारण रविवार को दिल्ली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। किसी प्रकार चालक शीशा तोड़कर बाहर निकला। वहीं राहगीरों ने केबल की तार फेंक कर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा क्रेन मंगवाकर नहर से कार को निकलवाया। गांव नारा निवासी उप्पल ने बताया कि वह मुखीजा काॅलोनी में रहता है। वह हर रविवार को गौशाला बिंझौल में गौ सेवा के लिए आता है। जिसके चलते वह रविवार को जब गौ शाला बिंझौल जा रहा था तो रस्ते में सामने से दूसरी कार आ रही थी। उसे बचाने के चक्कर में गलती से ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखा गया और घना कोहरा होने के कारण कियो कार नहर में चली गई।
तैरना भी नहीं आता था, शीशा तोड़ने व लोगों की मदद बची जान
युवक ने बताया कि उसे कुछ सूझ नहीं रहा था तो नहर किनारे खड़े युवकों ने कहा कि सीर के पीछे सीट हैड निकाल कर शीशा तोड़ लो। मैंने किसी प्रकार सीट के ऊपर लगने वाले सीट हैड निकाल कर बड़ी मुश्किल से शीशा तोड़ा। वहीं नहर से लोगों ने केबल की तार फेंकी जिसके सहारे बाहर निकला। उप्पल ने बताया कि उसे तैरना भी नहीं आता था, लेकिन शीशा तोड़ने व लोगों की मदद से वह बाहर निकल पाया। गायों को खिलाने का सामान भी गाड़ी में पड़ा रह गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया। वहीं युवक की हालत सही है तथा सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। ऐसे में सभी वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?