पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने विक्रम की हत्या के चार आरोपियों देर शाम मोहाली से बबैल रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों से 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा रौंद बरामद की गई। आरोपियों ने सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, पुलिस ने बचाव में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। बता दें कि आरोपियों ने शास्त्री कॉलोनी निवासी विक्रम 40 की शुक्रवार रात खटीक बस्ती में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था
वारदात की सूचना मिलते की थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मृतक के भाई संजय उर्फ पपू की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पुलिस ने शव का शनिवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार में उनकी टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी।
मोहाली से बबैल रोड पर आरोपियों के बैठे होने बारे विशेष इनपुट मिला था
सीआईए वन की टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की धर पकड़ में जुटी थी। पुलिस टीम को शनिवार देर शाम मोहाली से बबैल रोड पर आरोपियों के बैठे होने बारे विशेष इनपुट मिला था। सीआईए वन की टीम ने मौके पर दबिश दी। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही भागते हुए टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया। मौके पर आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शास्त्री कॉलोनी निवासी दीपक, साहिल व खटीक बस्ती निवासी अक्षय व सूरज के रूप में हुई है।
अक्षय व दीपक के पैर में एक-एक गोली लगी
आरोपी अक्षय व दीपक के पैर में एक-एक गोली लगी है। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अक्षय दीपक व साहिल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी अक्षय पर लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट के 5 मामले, दीपक पर लड़ाई झगड़े का 1 मामला और साहिल पर 2 मामले दर्ज है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराधियों को पुन: चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जाएगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश