13 दिसंबर को पार्लियामेंट में हुए सुरक्षा उल्लंघन के बाद हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सभी दर्शक गैलरी और प्रेस गैलरी के सामने एक-एक सुरक्षा ग्लास लगाया जाएगा। गुप्ता ने इस संदर्भ में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट और हरियाणा पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।
सुरक्षा ग्लास की ऊँचाई लगभग 8.5 फ़ीट होगी। इस दीवार को बनाने के लिए 13.5 मिमी की मोटाई के सुरक्षा ग्लास का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दो मज़बूत ग्लासो को साथ में जोड़ा जाएगा। इसका डिज़ाइन ऐसा होगा जिसमें दो 6 मिमी के मज़बूत ग्लासों के बीच में एक 1.5 मिमी का कैमिकल लगाया जाएगा। कैमिकल की एक परत इसलिए लगायी जाएगी कि अगर किसी भारी वस्तु से ग्लास पर वार किया जाता है तो भी वह टुकड़ों में नहीं बिखरेगा। अब विधायकों के स्टाफ को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
ऑडियंस गैलरी के सामने का हिस्सा 80 फ़ीट लंबा है और वह गोल आकार का है जबकि प्रेस गैलरी का सामने का हिस्सा 60 फ़ीट लंबा है। यह निर्णय 20 फ़रवरी से बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा की सुरक्षा के हेतु लिया गया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?