पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल के कार्यालय में पानीपत शहरी विधानसभा के युवा आस्था दिखाते हुए पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने सभी युवा साथियों को पटका पहनकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।
संजय अग्रवाल ने बताया कि आज जिस प्रकार से बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे भारत का युवा हताश है, वहीं गलत नीतियों से तंग आकर दिन प्रतिदिन युवा कांग्रेस पार्टी की ओर अपना विश्वास जता रहे हैं। ऐसे में आज पानीपत शहरी विधानसभा के युवा साथी कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाते हुए शामिल हुए। सभी साथियों का पार्टी में शामिल होने पर बहुत-बहुत स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, जिसमें सबसे बड़ी भागीदारी युवाओं की होगी।
वहीं पानीपत शहरी विधानसभा के युवा साथी विवेक कालरा और विकास सैनी ने बताया कि आज हम मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत दुखी है ऐसे में संजय अग्रवाल के विचारों से प्रेरित होकर एवं उनके काम करने के ढंग से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं आने वाले 2024 के चुनाव में पूर्ण रूप से कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के नेतृत्व में काम करेंगे। विवेक कालरा और विकास सैनी ने बताया कि उनके युवा साथी विशाल, कपिल, राहुल, राजू, ऋतिक, संजय, अमन, बॉबी, अर्जुन, मनी, मनीष, अमित, रोहित, सुमित, आकाश, अंकुश, कुनाल, हैप्पी, राजकुमार, साहिल, भानु, नितिन, आर्यन, देशबंधु, अनुज आदि साथी मेरे साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वहीं इस मौके पर अंकित गहलोत, मनीष रावल, प्रवीण, अंकुश ढींगिया, संदीप भार्गव, राणा आदि मौजूद रहे।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?