loader
The Haryana Story | 2047 तक हरियाणा की 'एक ट्रिलियन' अर्थव्यवस्था को हासिल करने में जीयू निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका, सीएम की उपस्थिति में एमओयू साइन

2047 तक हरियाणा की 'एक ट्रिलियन' अर्थव्यवस्था को हासिल करने में जीयू निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका, सीएम की उपस्थिति में एमओयू साइन

पंचकूला में जीयू व स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट के बीच हुआ समझौता

हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में गीता यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट के साथ अनुबंध किया हुआ है। इस अनुबंध का उद्देश्य 2047 तक हरियाणा की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को हासिल करने में स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट के साथ मिलकर सरकार का सहयोग करना है। वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में गीता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ मनोज मनुजा व एसजेएचआईएफएम के महानिदेशक डॉ राज नेहरू ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

छात्रों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में कार्य करने के अवसर मिलेंगे

इस एमओयू से जीयू के छात्रों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में कार्य करने के अवसर मिलेंगे। इस अनुबंध पर जीयू के चांसलर एसपी बंसल ने वाइस चांसलर सहित स्टाफ सदस्यों व छात्रों को बधाई दी है। जीयू के वाइस चांसलर डॉ मनोज मनुजा ने बताया की यह एमओयू प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं को शैक्षणिक विशेषज्ञ से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत क्षमता निर्माण, अनुसंधान एवं मूल्यांकन, छात्र इंटर्नशिप, नीति समर्थन, पायलट प्रोजेक्ट्स और क्षेत्रीय जुड़ाव जैसे कई क्षेत्रों में सरकार के साथ मिलकर संयुक्त गतिविधियां व कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

हरियाणा की मजबूत अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार

अनुबंध का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदेश को 2047 तक एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक ले जाने में सहयोग करना है। इसके लिए स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट समय- समय ट्रेनिंग व जागरूकता कार्यक्रम चला कर छात्रों व रिसर्च स्कॉलरों को तैयार करेगा। जीयू के वाइस चांसलर डॉ मनुजा ने कहा कि यह पार्टनरशिप गवर्नेंस और डेवलपमेंट के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस को प्रैक्टिकल में बदलने के गीता यूनिवर्सिटी के संकल्प को मजबूती देगी। जीयू के रिसर्च, ट्रेनिंग और स्टूडेंट इंगेजमेंट प्रोग्राम बना कर हरियाणा की मजबूत अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×