loader
The Haryana Story | दुष्यंत चौटाला का 'नायब सरकार' पर हमला, बोले - हरियाणा बन गया लॉलेस स्टेट, अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म

दुष्यंत चौटाला का 'नायब सरकार' पर हमला, बोले - हरियाणा बन गया लॉलेस स्टेट, अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म

समालखा में फायरिंग-रंगदारी मामले में दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत के समालखा में फायरिंग-रंगदारी मामले में दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक "नाकाम प्रशासन" चला रहे हैं और इस तरह की घटनाएं उनके नेतृत्व की विफलता को दर्शाती हैं। बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने समालखा की गुड़ मंडी में पीड़ित व्यापारी मनोज मित्तल से मुलाकात की, जिनसे बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस दौरान दुकानदार मनोज मितल ने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया।

हरियाणा पुलिस की बड़ी विफलता

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों और अपराधियों के बीच मिलीभगत के कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीच बाजार में एक दुकानदार से रंगदारी मांगी जाती है, गोलियां चलाई जाती हैं और चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। यह हरियाणा पुलिस की बड़ी विफलता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जो गृहमंत्री भी हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। यदि उनसे कानून-व्यवस्था संभल नहीं रही तो उन्हें दिल्ली जाकर अपने आकाओं को बताना चाहिए, ताकि किसी और को यह जिम्मेदारी दी जा सके।

प्रदेश में अपराध कम होने की बजाय बढ़े

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया ही ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम है, तो जनता को खुद एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।पूर्व डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बोलने में सबसे आगे हैं। यदि हरियाणा के इतिहास में सबसे ज्यादा बोलने वाले मुख्यमंत्री को कोई पुरस्कार देना हो, तो वह नायब सैनी को मिलना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 में बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था—“गुंडे हरियाणा छोड़ दो”, लेकिन उस दिन से आज तक प्रदेश में अपराध कम होने की बजाय बढ़े हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है।

बदमाशों ने रंगदारी के लिए पर्ची थमाई और फिर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की

बता दें कि 6 जनवरी 2026 की रात को समालखा की पुरानी गुड़ मंडी में स्थित 'राजेंद्र गाजरपाक' की दुकान पर बदमाशों ने दुकानदार को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए पर्ची थमाई और फिर दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कांच लगने से दुकानदार मनोज मित्तल घायल हो गए। बदमाशों ने खुद को 'शालू डाहर' और 'सुनील डाहर' गिरोह से जुड़ा बताया था।

Join The Conversation Opens in a new tab
×