loader
The Haryana Story | चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देने के लिए अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही सरकार, दावेदारी में 'इन अधिकारियों' के नाम सबसे ऊपर

चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देने के लिए अधिकारियों के नाम पर विचार कर रही सरकार, दावेदारी में 'इन अधिकारियों' के नाम सबसे ऊपर

सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल और डॉ. सुमित मिश्रा दावेदारी में सबसे ऊपर

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को वीरवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनकी बाईपास सर्जरी हुई। बता दें कि अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वर्तमान में मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका रिटायरमेंट 30 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाते हुए 30 जून 2026 तक एक्सटेंड कर दिया है।

दो महीने का बेड रेस्ट रिकमेंड किया

चूंकि डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को देखते हुए उनके लिए दो महीने का बेड रेस्ट रिकमेंड किया है तो अब हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव के नाम पर मंथन कर रही है। अफसरशाही के वर्तमान परिदृश्य और सीनियोरिटी को देखते हुए इस दौड़ में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल सबसे आगे बने हुए हैं। हालांकि यह सरकार के विवेक और प्रशासनिक जरूरत पर निर्भर है कि इन दोनों में से किसी एक या दावेदार अन्य किसी अधिकारी को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी जाए। बता दें कि सुधीर राजपाल की रिटायरमेंट तिथि 30 नवंबर 2026, डॉ. सुमिता मिश्रा की 31 जनवरी, 2027 और डॉ. राजा शेखर वुंडरू 31 जुलाई, 2026 है।

ग्रेडेशन लिस्ट में सुधीर राजपाल और डॉ सुमिता मिश्रा सबसे ऊपर

सीनियरिटी के हिसाब से सुधीर राजपाल और डॉ सुमित मिश्रा सबसे आगे हैं। पिछले करीब साढ़े तीन दशक से हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अफसरों की ग्रेडेशन लिस्ट प्रकाशित हो रही है। हरियाणा पिछले 35 साल से जारी हो रही ग्रेडेशन लिस्ट में सुधीर राजपाल की सीनियॉरिटी सबसे ऊपर है। उनके बाद डॉ. सुमिता मिश्रा का नाम प्रकाशित होता है। प्रदेश सरकार ने भी जितने आदेश जारी किए, उनमें सीनियॉरिटी का क्रम यही रखा गया है। ऐसे में सीनियॉरिटी के क्रम में सुधीर राजपाल सबसे सीनियर हैं। 

मार्च में विधानसभा सत्र और नगर निगम चुनाव भी नजदीक

हरियाणा मार्च में विधानसभा का बजट सेशन प्रस्तावित है। सीएम नायब सैनी इसे लेकर लगातार पूरे प्रदेश में प्री- बजट मीटिंग कर हर स्तर पर सुझाव ले रहे हैं। चूंकि फिलहाल अनुराग रस्तोगी के पास ही वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार है तो ऐसे में दो बड़े पद पर अधिकारी न होने से सरकार को प्रशासनिक और अन्य कार्यों में बड़ी दिक्कत आनी तय है। इसके अलावा फरवरी मे हरियाणा में तीन नगर निगमों अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में फरवरी में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। नगर निगम चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग किसी भी वक्त कर सकता है तो ऐसे में सरकार आने वाले बजट सत्र और नगर निगम चुनाव की निकटतम स्थिति को देखते हुए चाहेगी कि दोनों पद पर सीनियर अधिकारियों की तैनाती कर दी जाए। 

तत्कालीन मुख्य सचिव विवेक जोशी के दिल्ली जाने के बाद अनुराग रस्तोगी को मिली थी जिम्मेदारी

हरियाणा के तत्कालीन मुख्य सचिव 1989 बैच के आईएएस विवेक जोशी की भारतीय निर्वाचन आयोग में निर्वाचन/चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति के बाद प्रदेश सरकार द्वारा सीनियर आईएएस अधिकारियों में सीनियोरिटी में तीसरे क्रम में रहे 1990 बैच के आईएएस अनुराग रस्तोगी को उस समय राज्य का नया मुख्य सचिव तैनात किया गया। इसी के साथ साथ रस्तोगी को प्रदेश सरकार के फाइनेंस (वित्त) विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था जो उनके पास फिलहाल भी है। उनसे वरिष्ठ दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को चीफ सेक्रेटरी न लगाकर अनुराग रस्तोगी को यह जिम्मेदारी दी गई थी और हरियाणा में आमतौर पर एक परंपरा रही है कि फाइनेंस कमिश्नर रेवेन्यू (एफसीआर) का पद संभाल रहे सीनियर आईएएस अधिकारी को ही चीफ सेक्रेटरी बनाया जाता और यह परंपरा अनवरत जारी है।

पूर्व में चीफ सेक्रेटरी की दौड़ में आधा दर्जन अधिकारी कतार में रहे

पूर्व में पद की दौड़ में शामिल कई आईएएस अधिकारियों में जमकर मुकाबला था, विशेष रूप से 1990 बैच के आईएएस अधिकारियों के बीच वरिष्ठता के मुद्दों को देखते हुए मुख्य सचिव की भूमिका के लिए कतार में 1990 बैच के अधिकारी सुधीर राजपाल, डॉ सुमिता मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू थे। गौरतलब है कि डॉ सुमित मिश्रा फिलहाल हरियाणा की होम सेक्रेटरी हैं और बता दें कि बैच और वरिष्ठता के आधार पर तत्कालीन मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की 31 अक्टूबर 2024 को रिटायरमेंट के बाद 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी सबसे सीनियर थे। उस समय 1990 बैच के अफसरों की वरिष्ठता क्रम में सुधीर राजपाल, डॉ. सुमिता मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और डॉ. राजा शेखर कुंडरू थे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×