हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भारत की विदेश नीति अभूतपूर्व रूप से सफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 27 से अधिक देशों द्वारा उनके सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मानों से नवाज़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि आज भारत की वैश्विक साख और प्रतिष्ठा ऐतिहासिक ऊँचाइयों पर है। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रवक्ता लगातार भ्रामक बयान देते रहते
उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में आज विदेशों में भारतीयों की छवि कहीं अधिक मजबूत हुई है और वैश्विक मंचों पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रवक्ता लगातार भ्रामक बयान देते रहते हैं। विज ने कहा कि इस प्रकार के बयान न केवल देशहित के विरुद्ध हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को कमजोर करने का प्रयास भी करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर दृष्टि डालनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी को लेकर अनावश्यक भय बना रहता
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में आपातकाल लागू कर संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया था। इस दौरान लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को बर्खास्त किया गया और बड़ी संख्या में निर्दाेष नागरिकों को जेलों में डाला गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को “स्थायी कोरोना” बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि कुछ नेताओं में भारतीय जनता पार्टी को लेकर अनावश्यक भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता निराधार और असंगत बयान देकर अपनी राजनीतिक कुंठा व्यक्त करते हैं, जबकि देश की जनता सच्चाई भली-भांति जानती है।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश