पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत सीआईए वन व एसटीएफ सोनीपत की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बुधवार अल सुबह एक नाबालिग सहित तीन बदमाशों को थाना इसराना क्षेत्र के अंर्तगत जौंधन खुर्द रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम के चेतावनी देने बाद भी बदमाशों ने फायर किए। पुलिस टीम ने बचाव में आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किए तो दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को पानीपत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। बाद में इनको खानपुर पीजाआई रेफर कर दिया।
तीनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उनके साथ एसटीएफ सोनीपत के डीएसपी इंदिवर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि बीती 24 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम पर ऑफिस के बाहर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस के अतिरिक्त सीआईए की तीनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। और थाना माडल टाउन पुलिस ने पीड़ित के चचेर भाई मोहन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया था।
बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के लिए सीआईए की टीमें लगी हुई थी। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ आईजी सतीश बालन आईपीएस से सहयोग के लिए आग्रह किया गया था। पानीपत सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार व एसटीएफ सोनीपत इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेंद्र की संयुक्त टीम आसपास विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगलाने के साथ की अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। इस बीच संयुक्त टीम को बुधवार अल सुबह सूचना मिली कि तीन युवक पानीपत गोहाना रोड से जौंधन गांव की और जाने वाली सड़क पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक खड़े है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने चेतावनी दी। इसके बाद भी बदमाशों ने फायर किया। पुलिस टीम ने बचाव में आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किए तो दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया और आरोपियों से मौके पर दो देसी पिस्टल बरामद किए।
विदेश बैठे आरोपी शीलू के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 10 मामले दर्ज
आरोपियों ने अपनी पहचान नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा पुत्र रणबीर व डाहर गांव निवासी प्रिंस पुत्र पवन व तीसरे आरोपी ने नाबालिग के रूप में बताई। घायल आरोपी सुनील उर्फ गुंडा व प्रिंस को जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने डाहर गांव निवासी शीलू के कहने पर ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दहशत फैलाने के लिए दिया था। शीलू किसी अन्य देश में गया हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ पहले भी ट्रांसपोर्टर से 2 लाख रुपए की वसूली की थी। आरोपी शीलू का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक वारदातों के 10 मामले दर्ज है। आरोपी को विदेश से लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सुनील व प्रिंस का भी पहले आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी सुनील व प्रिंस का भी पहले आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी प्रिंस के खिलाफ पानीपत के थाना शहर व चांदनी बाग में आपराधिक वारदातों के तीन मामले दर्ज है। आरोपी सुनील पर थाना इसराना व हिमाचल के शिमला में आपराधिक वारदातों के तीन मामले दर्ज है। आरोपी प्रिंस कुछ दिन पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में बीएनएस की धारा 109(1),121(1), 132, 221 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने एक बार पुनः अपराधियों को साफ व कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जाएगा।
related
'डोंट डिजायर बट डिजर्व इट’ : विज बोले - मैं 2014 में 'सीनियर मोस्ट' था और अब भी 'सीनियर मोस्ट' हूं... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं चाहा
पांच साल पुराने मर्डर केस में विज का सख़्त रुख : जांच CBI को सौंपने की सिफारिश, पुलिस कर्मचारी के खिलाफ FIR के आदेश