loader
The Haryana Story | दुष्यंत चौटाला-बृजभूषण सिंह एक मंच पर, छिड़ी बहस, विनेश बोलीं - खेल मंत्री जी! एक अवैध अध्यक्ष को सामाजिक वैधता देने के लिए शुक्रिया!

दुष्यंत चौटाला-बृजभूषण सिंह एक मंच पर, छिड़ी बहस, विनेश बोलीं - खेल मंत्री जी! एक अवैध अध्यक्ष को सामाजिक वैधता देने के लिए शुक्रिया!

विनेश ने कहा। .....और उन हरियाणा के नेताओं का भी... जो बिन बात ही बजभूषण के पैरों में चरण वंदना कर रहे थे!

जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर दुष्यंत चौटाला और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह ने नोएडा में हुए प्रो-रेसलिंग लीग इवेंट में एक साथ स्टेज शेयर किया और इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि रेसलर विनेश फौगाट ने इस मीटिंग पर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुस्सा निकाला। इस इवेंट में इंटरनेशनल रेसलर शामिल थे और दोनों नेता मौजूद थे और उन्होंने इवेंट के आर्गेनाइजेशन की तारीफ की। दुष्यंत चौटाला और बृजभूषण सिंह के एक साथ स्टेज शेयर करने से सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है जिस पर विनेश फौगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मीटिंग पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसे आम शिष्टाचार का मामला मान रहे हैं, जबकि दूसरे इसे विवादित मान रहे हैं।

पहले नैतिकता का लबादा होता था, शर्म लिहाज होती थी, लेकिन अब के नेता ऐसा कुछ नहीं मानते : विनेश

विनेश फौगाट ने सोशल मीडिया के जरिये साधा निशाना विनेश फौगाट ने सोशल मीडिया पर दुष्यंत चौटाला और बृजभूषण पर निशाना साधा। एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर आप एक रैपिड फायर में खेल मंत्री से पूछेंगे कि भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष कौन है तो उनके मुंह से एकदम बृजभूषण सिंह का नाम निकलेगा। असली का तो नाम भी याद न आए। प्रो-रेसलिंग लीग में खेल मंत्री मनसुख मांडविया बृजभूषण के साथ दिखे भी, खेल मंत्री के अलावा कई और नेता खासकर हरियाणा से, वे भी बिना किसी शर्म लिहाज के बृजभूषण के चरण वंदन कर रहे थे। पहले नैतिकता का लबादा होता था, शर्म लिहाज होती थी लेकिन अब के नेता ऐसा कुछ नहीं मानते। समाज में एक नेता जमात ही तो है जो ये समझ रखती है कि ये प्रो-रेसलिंग लीग बृजभूषण कुश्ती पर दबदबा दिखाने के लिए करवा रहा है। खेल मंत्री जी! थोड़ा तो इंतजार कर लेते! कम से कम कोर्ट में चल रहे केसों के फैसले का ही। खेल मंत्री जी! एक अवैध अध्यक्ष को सामाजिक वैधता देने के लिए शुक्रिया! और उन हरियाणा के नेताओं का भी... जो बिन बात ही बजभूषण के पैरों में चरण वंदना कर रहे थे! 

दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट की पिक्स शेयर की

दुष्यंत चौटाला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट की जानकारी और पिक्स शेयर की थीं, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रो-रेसलिंग लीग का फाइनल मैच बहुत बढ़िया था। मैं रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और प्रो- रेसलिंग लीग को इतने कम समय में यह टूर्नामेंट ओर्गेनाइज़ करने के लिए बधाई देता हूं। इससे भविष्य में कई एथलीट्स को प्रेरणा मिलेगी।

महिला पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनका सेक्सुअल ह्रासमेंट किया

भारतीय रेसलर्स (मुख्य रूप से विनेश फौगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया) और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्कालीन प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह के बीच मुख्य झगड़ा सेक्सुअल ह्रासमेंट के गंभीर आरोपों और उनके तानाशाही व्यवहार पर था। रेसलर्स ने 2023 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर सेक्सुअल ह्रासमेंट के आरोपों की जांच और सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रोटेस्ट किया था जिसे बृजभूषण ने बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया था। महिला पहलवानों ने आरोप लगाया था कि बृजभूषण शरण सिंह ने 2016 और 2019 के बीच नेशनल कैंप और फेडरेशन ऑफिस में उनका सेक्सुअल ह्रासमेंट किया। पहलवानों ने जनवरी और अप्रैल, 2023 में विरोध प्रदर्शन किया।

महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर कोर्ट की कार्रवाई जारी

दिल्ली पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद 2 एफआईआर दर्ज कीं जिनमें से एक पॉक्सो एक्ट के तहत थी। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण सिंह ने आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया और उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया। 13 मई, 2024 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सेक्सुअल ह्रासमेंट केस में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए जिससे उनके ट्रायल का रास्ता साफ हो गया। इस विवाद के कारण बृजभूषण को अध्यक्ष पद से हटना पड़ा और भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने से मना कर दिया। ऐसी भी खबरें थीं कि एक नाबालिग पहलवान ने अपनी पॉक्सो एक्ट की शिकायत वापस ले ली लेकिन दूसरी महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर कोर्ट की कार्रवाई जारी है। जून, 2023 में पहलवान विनेश फौगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने मांग की कि बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के सेक्सुअल ह्रासमेंट के लिए गिरफ्तार किया जाए।

Join The Conversation Opens in a new tab
×