हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इलेक्शन मोड़ में आ चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कल रात प्रदेश स्तर पर संगठन में कई नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में हरियाणा के विभिन्न सेल्स और विभागों के 60 कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागों के लिस्ट में 29 पदाधिकारियों के नाम है। अरविन्द सैनी को सह मीडिया प्रमुख से मीडिया प्रमुख की ज़िम्मेदारी दे दी गई है। संदीप जोशी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे। संजय शर्मा जोकि पहले मीडिया प्रमुख की ज़िम्मेदारी देख रहे थे अब वह छह बूथ स्तरीय कार्यक्रमों के प्रभारी रहेंगे।
सोशल मीडिया एवं बूथ एनालिसिस में डॉक्टर अर्चना गुप्ता को प्रभारी और श्री प्रवीण जैन को सह प्रभारी का पद दिया गया है। मोहनलाल बडौली, प्रदेश महामंत्री को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पूरी लिस्ट यहाँ देखें -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नायब सैनी ने प्रदेश विभागों की निमानलिखित नियुक्तियाँ की @NayabSainiBJP #Haryana #BJP #LatestUpdates #HaryanaNews #TheHaryanaStory pic.twitter.com/N8mb2V6cdH
— The Haryana Story (@TheHaryanaStory) February 8, 2024
related
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
थाली पर दबाव: खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई महंगाई, अब ग्लोबल टेंशन से कच्चे तेल में उबाल का डर
अभय चौटाला का सरकार पर तीखा हमला: सैनी को बताया 'डमी सीएम', गेहूं खरीद के नियमों को कहा 'तानाशाही'
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना