हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उनका विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा कार्यालय पहुंचा। बता दें कि रणजीत सिंह चौटाला हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी की सरकार में बिजली एवं कारागार मंत्री बनाए गए थे। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में रणजीत सिंह चौटाला को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
दो दिन पहले ही सिरसा में भाजपा का दामन थामा था
गौरतलब है कि जिला सिरसा के रानियां से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने दो दिन पहले ही सिरसा में भाजपा का दामन थामा था। उनके भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें हिसार लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतारा है। भाजपा ने रणजीत सिंह चौटाला को हिसार लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके चलते उन्हें विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि अभी तक भाजपा नेता रणजीत चौटाला का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के इस्तीफे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस्तीफे का अध्ययन कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। वहीं भाजपा नेता रणजीत चौटाला अपना इस्तीफा देने स्वयं नहीं आए, बल्कि उन्होंने किसी के हाथ अपना त्याग पत्र भेजा है।
निर्दलीय विधायक उसके कार्यकाल के दौरान कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकता
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया था कि हमारे देश के संविधान की 10वीं अनुसूची, जिसमें दल बदल विरोधी प्रावधान है, के अनुसार सदन का कोई निर्वाचित सदस्य, जिसको विधानसभा में निर्दलीय सदस्य का दर्जा है, वह उस सदन का सदस्य होने के लिए अयोग्य होगा। यदि वह ऐसे निर्वाचन के पश्चात किसी राजनीतिक दल में सम्मिलित हो जाता है। दूसरे शब्दों में निर्दलीय के तौर पर निर्वाचित विधायक उसके कार्यकाल के दौरान कोई राजनीतिक पार्टी नहीं ज्वाइन कर सकता। अगर वह ऐसा करता है तो उसे सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ेगा।
अक्तूबर 2019 में सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे
गौरतलब है कि रणजीत सिंह चौटाला अक्तूबर 2019 में सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे। रविवार 24 मार्च की देर शाम को ही वह औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हुए है। इससे पहले वह नवंबर 2019 में बनी मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। अब इसी माह नायब सिंह सैनी सरकार में भी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रणजीत सिंह चौटाला को दोनों बार बिजली और कारागार विभाग आबंटित किए गए हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?