टिकट न मिलने पर नाराजगी
हरियाणा में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह काफी नाराज नजर आए। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिला, जिसको लेकर बीरेंद्र सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किस आधार पर टिकट बांटे, यह पार्टी हाईकमान ही जानता है।
हाईकमान के निर्णय पर सवाल
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे समझते हैं कि सभी 9 उम्मीदवारों को टिकट देनी थी, गुरुग्राम सीट को भी नहीं छोड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पहले तीन और फिर चार उम्मीदवारों के नाम आए, लेकिन अंत में केवल 8 उम्मीदवारों को ही टिकट दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का वादा या कमिटमेंट नहीं किया गया था।
कांग्रेस छोड़ने से इनकार, जनता के आदेश पर निर्भर
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि यह विचारों की आजादी का मंच है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान या उम्मीदवार मदद मांगेगा, तो वे जरूर प्रचार करेंगे और जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले डेढ़ महीने से भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है और लोग कांग्रेस की तरफ झुक रहे हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?