हरियाणा की सियासत में टिकट आवंटन का मुद्दा गरमाया हुआ है। लोकसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के टिकट कटने या न मिलने से वे नाराज चल रहे हैं। इस विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नाराजगी को आम बात बताया
गुरुवार को अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि टिकट देना पार्टी का फैसला होता है। इसमें कोई गलत नहीं है। उन्होंने नेताओं की नाराजगी को आम बात बताया और कहा कि कोई नाराज नहीं है। कैप्टन अजय सिंह यादव, करण दलाल, श्रुति चौधरी और बृजेंद्र सिंह जैसे नेता टिकट न मिलने से नाराज हैं। लेकिन हुड्डा ने इस पर कहा, "टिकट देना पार्टी का फैसला है।"
बीरेंद्र सिंह की सीएम दावेदारी पर दिया जवाब
पूर्व सीएम ने बीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। बीरेंद्र ने कहा था कि उनका बेटा अब हरियाणा में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का दावेदार है। इस पर हुड्डा ने कहा, "कोई बात नहीं, आप भी बन जाओ दावेदार कौन मना कर रहा है। जो राजनीति में होता है, अगर वह दावेदारी नहीं करेगा तो आगे कैसे बढ़ेगा?"
गुटबाजी पर भी दिया जवाब
हुड्डा ने गुटबाजी के आरोपों का भी खंडन किया। उन्होंने कहा, "पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।" उन्होंने सैलजा सीट से नामांकन में नहीं जाने को लेकर भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह किसी गुट का समर्थन कर रहे हैं।
INDIA गठबंधन पर भी बोले
हुड्डा ने INDIA गठबंधन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य संविधान को बचाना है। अगर ऐसा होगा तो लोकतंत्र बचेगा और देश आगे बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सीट आम आदमी पार्टी को दी गई है और अन्य राज्यों में भी सीटें साझा की गई हैं।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?