लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरियाणा में एक और झटका लगा है। कुरुक्षेत्र से दो बार लोकसभा सांसद रही प्रोफेसर कैलाशो सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कैलाशो सैनी सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कैलाशो सैनी के आने से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को हरियाणा में और अधिक मजबूती मिलेगी। बता दें कि कैलाशो सैनी का हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अच्छा प्रभाव है।
कैलाशो सैनी ने बीजेपी छोड़ने का कारण बताया कि बीजेपी संविधान को बदलना चाहती है और दलित-पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। खुद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी इस सरकार से असंतुष्ट हैं।
कैलाशो सैनी पहली बार 1998 में हरियाणा लोकदल (आरएलडी) की टिकट पर और फिर 1999 में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। उन पर राजनीति में किसी भी प्रकार का कोई दाग नहीं है और वह मिलनसार व ईमानदार स्वच्छ छवि की महिला नेता हैं।
इस प्रकार कैलाशो सैनी के कांग्रेस में शामिल होने से लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा को हरियाणा में एक और झटका लगा है। वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को यहां मजबूती मिलने की उम्मीद है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?