कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति की संस्कृति बदल गई है और काम करने का तरीका भी बदल गया है। पहले जाति-धर्म के नाम पर होती थी राजनीति, लेकिन अब जवाबदेही की राजनीति हो गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के कैथल में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में कही।
नड्डा ने कहा, "हमें यह समझना पड़ेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहते भारत की राजनीति की संस्कृति बदल गई है। काम काज का तरीका बदल गया है। 10 साल पहले साधारण लोगों के मन से यही निकलता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलने वाला है।"
उन्होंने आगे कहा, "अब इतना बड़ा बदलाव आया है कि मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विकसित देश बनाने का संकल्प ले रहा है। पहले राजनीति जाति, धर्म के नाम पर होती थी। परंतु आज जवाबदेही की राजनीति हो गई है। इसलिए ही देश लगातार आगे बढ़ रहा है।"
विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, "जो लोग कांग्रेस के खिलाफ थे और कहते थे कि इन्हें जेल भिजवाएंगे, वे अब उनके साथ गले मिल रहे हैं। ये जो इंडी गठबंधन बना है, यह एक घमंडिया गठबंधन है, जो अपने स्वार्थ के लिए आए हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस पार्टी के नेता कहते थे वे ईमानदार है, अब उसी पार्टी के तीन-तीन नेता जेल में पड़े हैं। वे महिलाओं के सम्मान की बात करते थे, लेकिन अब उनके महिलाओं के सम्मान की बात भी नहीं कही जा रही है। क्या आप ऐसे लोगों को वोट देना चाहोगे?" इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। नड्डा ने सभी से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?