हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आयोग द्वारा एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को सीईटी रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वह मोबाइल नंबर 90634-93990 पर कॉल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। चौहान ने स्पष्ट किया कि यह हेल्पलाइन सेवा केवल सीईटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
इस सेवा का लाभ उठाएं
इसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं, शंकाओं या तकनीकी कठिनाइयों का समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं तथा सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु अपना फीडबैक भी साझा करें। उन्होंने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह बात आई है कि कई उम्मीदवार सीईटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय बार बार कुछ सामान्य लेकिन गंभीर त्रुटियां कर रहे हैं, जिनके कारण उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
कोई भी गलती पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन स्वतः: रद्द कर दिया जाएगा
अभ्यर्थियों द्वारा फोटोग्राफ की जगह हस्ताक्षर की छवि तथा हस्ताक्षर की जगह फोटोग्राफ अपलोड करना, धुंधली या साइड एंगल से ली गई तस्वीरें जमा करना, A4 शीट पर चिपकाई गई फोटो की पूरी शीट की स्कैन कॉपी अपलोड करना अथवा कैटेगरी सेक्शन में आधार कार्ड जैसे अप्रासंगिक दस्तावेज संलग्न करना, ये सभी ऐसी गलतियां हैं जिनसे बचना अत्यंत आवश्यक है। आयोग स्पष्ट रूप से सूचित करता है कि यदि उपरोक्त में से कोई भी गलती पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन स्वतः: रद्द कर दिया जाएगा।
फॉर्म भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें
इसलिए सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे फॉर्म भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें और दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। उल्लेखनीय है कि ग्रुप-डी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है।
related
खुलेंगे इतिहास के पन्ने : बीते कल को सहेजने की तैयारी, हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बड़ी पहल
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?