सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी प्रदेश में आगामी मानसून को लेकर व बाढ़ नियंत्रण को लेकर लगातार कार्य कर रही है। श्रुति चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 18.55 करोड़ रुपये की लागत के कार्य जिला महेंद्रगढ़ में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ी, बसई, अकोड़ा, खेड़ा, खातोद, बवानिया में गंदे पानी के तालाबों का, जो कि बरसात के टाइम में ओवरफ्लो होकर पूरे गांव बस्ती में गन्दगी के साथ-साथ बड़ी बीमारियों का मुख्य कारण बनते हैं, उनकी निकासी का स्थाई प्रबंध किया जा रहा है।
वर्षा जल प्रबंधन के लिए भी बाढ़ नियंत्रण के कार्य करवाए जा रहे
माननीय मंत्री के निर्देशों के फलस्वरूप जिले में तालाबों से गंदे पानी की निकासी और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है जो कि जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही गांव खेड़ी, सतनाली, गडानिया, पाल, दुलौठ व गढ़ी में कच्चे और तैयारी जड़वा व बवानिया में कच्चे और पक्के तालाब का काम भी चल रहा है ताकि मानसून के समय पानी को रिचार्ज करके भूजल लेवल में सुधार किया जा सके। इसके अतिरिक्त नारनौल में हमीदपुर बंध की रिपेयर और सौंदर्यकरण का काम भी उल्लेखनीय है। दोचाना माइनर पर वर्षा जल प्रबंधन के लिए भी बाढ़ नियंत्रण के कार्य करवाए जा रहे है।
सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध
कृष्णावती नदी पर भी विभाग द्वारा सफाई कार्य व जल निकासी कार्य करवाए जा रहे है जिससे की मॉनसून के दौरान जल प्रबंधन होने से उसके साथ पड़ने वाले गांवों को लाभ पहुचाया जा सके। उक्त कार्य प्राथमिकता के आधार पर माननीय मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देशों के क्रम में समय पर पूर्ण किये जाने हैं। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमारा उद्देश्य गांवों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों के विकास के लिए कार्य करें और गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान समय रहते पूर्ण करें । इन कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं सभी कार्यों में गुणवत्ता के मानकों को पूरा किया जाना सुनिश्चित करना है।
related
खुलेंगे इतिहास के पन्ने : बीते कल को सहेजने की तैयारी, हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बड़ी पहल
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?