
हरियाणा सरकार ने अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से प्रशासनिक सचिवों की अनुपस्थिति में संबंधित विभागों के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के मामले में विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के मामले में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के मामले में सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मामले में सहकारिता के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। सहकारिता विभाग के मामले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मामले में मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।
मत्स्य पालन विभाग के मामले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मामले में कृषि एवं किसान कल्याण के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।विरासत एवं पर्यटन विभाग के मामले में सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है।
सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के मामले में विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 जबकि मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के मामले में अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है। अभिलेखागार विभाग के मामले में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है।
खान एवं भूविज्ञान विभाग के मामले में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 तथा विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग के मामले में वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है। वित्त एवं योजना विभाग के मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मामले में खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के मामले में श्रम विभाग के लिंक अधिकारी-1 जबकि वित्त एवं योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है। श्रम विभाग के मामले में परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और खान एवं भूविज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है। परिवहन विभाग के मामले में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-1 और श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव लिंक अधिकारी-2 होंगे।
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 लगाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मामले में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-1 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-2 का दायित्व सौंपा गया है।
related

.webp)
हरियाणा ने एनपीएस के तहत एकीकृत पेंशन योजना को अपनाया, 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में एक नई शक्ति बनकर उभरेगा हरियाणा, दुबई के सर्राफ ग्रुप के निवेश पर कही बड़ी बात

हरियाणा के हर जिले में बनाए जा रहे 'इनोवेशन हब'...जीवन के हर क्षेत्र और विकास के हर पहलू में ए.आई. का बड़ा महत्व : सीएम सैनी
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम