
हरियाणा सरकार द्वारा मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र, बेंगलुरु में होने वाले आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी जारी की गई है। इस भर्ती के तहत 8 से 14 आयु वर्ग के लिए मुक्केबाजी, हॉकी, नौकायन, और स्विमिंग खेलों में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 से 8 फरवरी, 2024 तक है।
इस भर्ती के लिए दो आयु वर्ग श्रेणियों में ट्रायल होगा। पहली श्रेणी में खिलाड़ी की आयु 5 फरवरी, 2010 व 5 फरवरी, 2016 के बीच होनी चाहिए और उन्हें तीसरी कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। दूसरी श्रेणी में खिलाड़ी की आयु 5 फरवरी, 2008 व 4 फरवरी, 2010 के बीच होनी चाहिए तथा वह कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें खेलों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतना आवश्यक है।
भर्ती के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई और वजन के मानदंडों की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा, मेडिकल जांच के लिए सेना अस्पताल में जाने की आवश्यकता होगी। खिलाड़ियों के शरीर के किसी भी भाग पर टैटू नहीं होना चाहिए।
आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई और वजन:
-
8 आयु वर्ग: 134 सेमी, 29 किलो
-
9 आयु वर्ग: 139 सेमी, 31 किलो
-
10 आयु वर्ग: 143 सेमी, 34 किलो
-
11 आयु वर्ग: 150 सेमी, 37 किलो
-
12 आयु वर्ग: 153 सेमी, 40 किलो
-
13 आयु वर्ग: 155 सेमी, 42 किलो
-
14 आयु वर्ग: 160 सेमी, 47 किलो
पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय, मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र, बेंगलुरु के खेल परिसर में 5 फरवरी, 2024 से प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए स्विमिंग के लिए 9567345347, मुक्केबाजी के लिए 7892766021, नौकायन के लिए 7019397105, और हॉकी के लिए 7204793183 पर संपर्क किया जा सकता है।
related

.webp)
हरियाणा ने एनपीएस के तहत एकीकृत पेंशन योजना को अपनाया, 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में एक नई शक्ति बनकर उभरेगा हरियाणा, दुबई के सर्राफ ग्रुप के निवेश पर कही बड़ी बात

हरियाणा के हर जिले में बनाए जा रहे 'इनोवेशन हब'...जीवन के हर क्षेत्र और विकास के हर पहलू में ए.आई. का बड़ा महत्व : सीएम सैनी
Latest stories

कलयुगी बेटे ने माँ और भाई पर बरसाई ईंट, माँ की मौत, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
.webp)
कन्हैया हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार, डीएसपी बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम ने कहा 'आपातकाल' के काले दौर का महिलाओं को ने डटकर किया सामना, गुरुग्राम में मॉक पार्लियामेंट में संबोधित कर रहे थे सीएम