हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की विरासत को संरक्षित करने तथा उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। इन दोनों म्यूजियम से संबंधित कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर देश व समाज को अपना योगदान दे सकें।
डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम व गुरु रविदास म्यूजियम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन दोनों म्यूजियम की डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोए रखने के लिए कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा जो युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं पर चलते हुए आगे लेकर जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह सिख इतिहास, संस्कृति और गुरुओं के योगदान की संपूर्ण झलक प्रस्तुत करे।
म्यूजियम को न केवल स्थापत्य की दृष्टि से भव्य बनाया जाए, बल्कि...
म्यूजियम में सिख गुरुओं द्वारा धर्म की रक्षा, न्याय और मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु ऐतिहासिक लड़ाइयों को भी यथार्थ रूप में दर्शाया जाए ताकि बलिदान और संघर्ष की वह गाथा सदियों तक प्रेरणास्रोत बनी रहे। नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के भव्य निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस म्यूजियम को न केवल स्थापत्य की दृष्टि से भव्य बनाया जाए, बल्कि इसकी विषय वस्तु भी संत रविदास जी के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख म्यूजियम के लिए 3 एकड़ तथा गुरु रविदास म्यूजियम के लिए 5 एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा चुकी है। अब इन परियोजनाओं के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी जाए।
related
खुलेंगे इतिहास के पन्ने : बीते कल को सहेजने की तैयारी, हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बड़ी पहल
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?