loader
The Haryana Story | हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने की दिशा में अहम फैसला, कार्यालयों में हर रोज़ होगा 5 मिनट का Y-Break

हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने की दिशा में अहम फैसला, कार्यालयों में हर रोज़ होगा 5 मिनट का Y-Break

राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे पांच मिनट का वाई ब्रेक में भाग लिया करेंगे

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने की दिशा में अहम फैसला लिया है। सरकार अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह सब तनाव से मुक्त रहने और तरोताजा रहने के लिए अपने काम के दौरान कम समय का ''वाई-ब्रेक'' (योग विराम) जरूर लें। राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे पांच मिनट का वाई ब्रेक में भाग लिया करेंगे। सरकार की इसके पीछे की मंशा अपने कर्मचारियों से बेहतर तरीके से काम कराने की है।

वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक कार्यदिवस में पांच मिनट के लिए होगा

आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 'वाई-ब्रेक' देने का निर्णय लिया गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक कार्यदिवस में पांच मिनट के लिए होगा। सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को अब कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक पांच मिनट का होगा। 

तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी

वाई-ब्रेक में शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जा रही है। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करना है। हरियाणा योग आयोग की ओर से जिला सचिवालय सहित सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का 'वाई-ब्रेक' सत्र का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस लघु योगाभ्यास की अनुशंसा आयुष मंत्रालय द्वारा की गई है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। 

लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने में सहायक

विशेषज्ञों के अनुसार यह 5 मिनट का योग ब्रेक लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यवहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×