हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिम्मत सिंह को चंडीगढ़ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस नियुक्ति से प्रदेश में रुकी हुई सरकारी भर्तियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नई नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त
लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने की वजह से हिम्मत सिंह की नियुक्ति की घोषणा नहीं की जा सकी थी। लेकिन अब आचार संहिता हटने के बाद हरियाणा सरकार ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले वह हरियाणा सरकार के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के पद पर कार्यरत थे।
हिम्मत सिंह के बारे में जानकारी
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 16 वर्षों से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भोपाल सिंह खदरी का इस्तीफा
बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं।
भर्ती प्रक्रिया को मिलेगी गति
हिम्मत सिंह की नियुक्ति से हरियाणा में सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्तियां लंबित थीं, जिनकी वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा था। नए चेयरमैन की नियुक्ति से इस समस्या का समाधान होगा और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
related
खुलेंगे इतिहास के पन्ने : बीते कल को सहेजने की तैयारी, हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बड़ी पहल
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
“दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ”, दाखिला मिशन ने पकड़ी रफ्तार
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?