नई दिल्ली स्थित स्वीडन एम्बेसी में हरियाणा अंडर-15 महिला टीम और भारत स्पेशल ओलंपिक के खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये खिलाड़ी 13-19 जुलाई को स्वीडन के गोथेनबर्ग में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े युवा फुटबॉल टूर्नामेंट गोथिया कप 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के खेल युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सिर्फ खेल नहीं, भारत की बेटियों के आत्मविश्वास, जुनून और समर्पण का प्रदर्शन
इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं, भारत की बेटियों और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, जुनून और समर्पण का प्रदर्शन है। खेल सीमाएं नहीं मानते बल्कि ये सपनों को उड़ान देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतरीन खेल नीतियों की बदौलत आज देश के खिलाड़ी ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों समेत कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर डंका बज रहा है।
अच्छा खेलो, मुस्कराओ और अपने देश का तिरंगा लहराओ
यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खेल के क्षेत्र में युवाओं को बेहतरीन सुविधाएं देने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाने की बदौलत हो पा रहा है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छा खेलो, मुस्कराओ और अपने देश का तिरंगा लहराओ। इस अवसर पर डॉ. मल्लिका नड्डा, यान थेस्लेफ समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?