उपमंडल के मच्छरौली गांव की बहू रेखा रानी ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष पेरा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक हासिल किया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के कॉलेज में इनडोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रेखा रानी पत्नी जसवंत सिंह ने भी भाग लेकर बहुत ही सुंदर ढंग से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आखिर में उन्होंने झारखंड की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिसको लेकर गांव में खुशी भरा माहौल देखने को मिल रहा है।
बधाई देने वालों का तांता
विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा रेखा रानी को यह स्वर्ण पदक जीतने पर उसको और उसके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, इतना ही नहीं रेखा रानी ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग और पेरा स्टिंग वॉलीबॉल खेलों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करके हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने का कार्य किया है। इस अवसर पर खिलाड़ी रेखा रानी ने कहा कि हिसार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कुशल वॉलीबॉल प्रशिक्षक राकेश सांगवान से प्रशिक्षण ग्रहण करके यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राकेश सांगवान के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण भविष्य में हम सबके लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस खेल को वह आगे बढ़ाने का काम करेगी
उन्होंने कहा कि आने वाले खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस खेल को वह आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज का युवा अगर शिक्षा के साथ-साथ अगर खेलों में भी भाग ले तो निश्चित रूप से वह अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं रेखा ने कहा कि जिस भी कार्य को करें अगर उसकी ईमानदारी और निष्ठा भाव से करने का काम करें तो निश्चित रूप से उसमें सफलता प्राप्त होगी। गांव के पूर्व सरपंच नरेश रुहल, पार्षद नरेश कौशिक, सरपंच मुकेश पहलवान, हरिओम और अन्य लोगों ने रेखा रानी की इस जीत पर उसे बधाई दी है।
related
क्रिकेट की दुनिया में छाया म्हारे हरियाणा का छोरा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम सैनी, खिलाड़ियों के लिए की कईं बड़ी घोषणाएं
मिस्र इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में पानीपत के मंटू कुमार ने जीता कांस्य पदक
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत