हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कॉमनवेल्थ जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधाएं व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कैश अवार्ड मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों की कैश अवार्ड की मांग थी। खिलाड़ियों की इस मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 13 खिलाड़ियों के 19 करोड़, 72 लाख 50 हजार रुपये के और 4 खिलाड़ियों के 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
हमारे खिलाड़ी लगातर पदक जीतकर खेलों में सफलता के नए आयाम छू रहे
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रुपये का अवार्ड दिया जाता है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश व देश की तरक्की में उसके स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लोगों का अहम योगदान होता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है और इसका लाभ उठाकर हमारे खिलाड़ी लगातर पदक जीतकर खेलों में सफलता के नए आयाम छू रहे हैं। देश के दूसरे प्रदेश भी हमारी खेल नीति का अनुसरण कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार न सिर्फ खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि...
उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ देश के लिए पदक जीत रहे है बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाकर दमखम की मिशाल भी पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न सिर्फ खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि खेल के दौरान चोटिल होने पर उनके इलाज का खर्च भी वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें अभ्यास कर खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं।
खेल महाकुंभ अगस्त, 2025 में करवाए जाएंगे
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियणा खेल महाकुंभ का 28 से 30 जुलाई, 2025 तक आयोजन होना था। इसी प्रतियोगिता के नजदीक सीईटी व एचटेट की परीक्षा होनी है। इस वजह से अभ्यार्थियों व खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए उन्होंने खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खेल महाकुभं की तिथि में बदलाव करें। खेल महाकुंभ अगस्त, 2025 में करवाए जाएंगे और इसकी जल्द ही तिथि तय कर दी जाएगी।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?