भारतीय कुश्ती जगत में मचे घमासान के बीच अब हरियाणा की शक्तिशाली खाप पंचायतें अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से विधायक विनेश फोगाट के पक्ष में मजबूती से खड़ी हो गई हैं। चरखी दादरी जिले की विभिन्न खाप पंचायतों ने एकजुट होकर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) द्वारा विनेश पर लगाए गए प्रतिबंध और हालिया घटनाक्रमों के खिलाफ हुंकार भरी है। खाप प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि "देश की बेटी" के साथ अन्याय हुआ, तो पूरे प्रदेश में महापंचायत बुलाकर सरकार और संघ के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी जाएगी।
गोंडा न जाने का फैसला सही :फोगाट खाप
सर्वजातीय फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने विनेश फोगाट के स्टैंड का खुला समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विनेश द्वारा गोंडा (उत्तर प्रदेश) न जाने और वहां डोप टेस्ट न देने का फैसला बिल्कुल सही और तर्कसंगत है। सुरेश फोगाट ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "गोंडा में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष का दबदबा है। ऐसे माहौल में हमारी खिलाड़ी के साथ वहां भेदभाव या किसी भी प्रकार की साजिश रची जा सकती है। विनेश ने मेडल जीतकर दुनिया में भारत का सिर फख्र से ऊंचा किया है, उसके साथ ऐसा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष के प्रभाव में वर्तमान संघ: खाप सचिव
फोगाट खाप के सचिव कुलदीप फौगाट ने सीधे तौर पर कुश्ती संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर पहले से ही गंभीर आरोप हैं और वर्तमान संघ के पदाधिकारी भी उन्हीं के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ जानबूझकर विनेश जैसे खिलाड़ियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है ताकि उनका करियर खत्म किया जा सके।
खाप पंचायतों की प्रमुख मांगें
बैठक के दौरान खाप प्रतिनिधियों ने सरकार और खेल मंत्रालय के सामने विनेश फोगाट का डोप टेस्ट किसी तटस्थ स्थान या दिल्ली के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में पारदर्शी तरीके से कराए जाने की मांग रखी और कहा कि विनेश पर लगाए गए किसी भी तरह के बैन को तुरंत हटाया जाए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को राजनीति का शिकार बनाने के बजाय उन्हें उचित सम्मान और सुरक्षित वातावरण दिया जाए।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
खाप नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह केवल चेतावनी नहीं बल्कि भविष्य की रणनीति का हिस्सा है। यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया और संघ ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला, तो जल्द ही हरियाणा की सभी खापों की एक 'संयुक्त महापंचायत' बुलाई जाएगी। खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि वे अपनी बेटियों के मान-सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर दिल्ली का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
related
हरियाणा की 'जलपरी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड: काम्या भारद्वाज ने तोड़ा सालों पुराना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं,यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता : कृष्ण लाल पंवार
पानीपत के गांव मच्छरौली की 'बहू' ने 14वीं सीनियर नेशनल महिला-पुरुष पैरा सीटिंग वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 में जीता स्वर्ण पदक
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?